Fuel Rates: पेट्रोल-डीजल के फिर बढ़े दाम, जयपुर में कीमत 100 के पार

नई दिल्ली, 16 जून। बुधवार को एक बार फिर से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। आज पेट्रोल के दाम में 25 पैसे और डीजल के दाम में 14 पैसे प्रति लीटर तक का इजाफा हुआ है। बता दें कि मंगलवार को तेल के दाम के स्थिर थे लेकिन आज फिर से दाम बढ़ गए हैं, जिसके बाद पेट्रोल रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। मालूम हो कि सोमवार को डीजल के दामों में 30 से 31 पैसे का और पेट्रोल की कीमत में 28 से 29 पैसे का इजाफा हुआ था। बढ़ते दामों की वजह से डीजल की कीमत भी कई शहरों में 100 रु के पार पहुंच गई है। गौरतलब है कि 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद से 26 बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ चुके हैं।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम

  • दिल्ली : 96.66 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई : 102.82 रुपये प्रति लीटर
  • चेन्नई : 97.91 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता :96.58 रुपये प्रति लीटर
  • बेंगलुरु: 99.89 रुपये प्रति लीटर
  • लखनऊ: 93.88 रुपये प्रति लीटर
  • जयपुर: 103.29 रुपये रुपये प्रति लीटर
  • चंडीगढ़ : 92.96 रुपये प्रति लीटर
  • श्रीगंगानगर: 107.26 रुपये प्रति लीटर
  • हैदराबाद: 100.46 रुपये प्रति लीटर
ये हैं आज के डीजल के दाम

ये हैं आज के डीजल के दाम

  • दिल्ली : 87.41 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई : 95.84 रुपये प्रति लीटर
  • चेन्नई: 92.04 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता :90.25 रुपये प्रति लीटर
  • बेंगलुरु: 92.66 रुपये प्रति लीटर
  • जयपुर: 96.38 रुपये रुपये प्रति लीटर
  • चंडीगढ़: 87.05 रुपये प्रति लीटर
  • श्रीगंगानगर: 100.35 रुपये प्रति लीटर
  • हैदराबाद: 95.28 रुपये प्रति लीटर
पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया ये बयान

पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया ये बयान

रविवार को मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि इस वक्त सरकार की आमदनी काफी कम हो गई है। आमदनी कम होने की वजह से खर्च बढ़ गया है। मैं इस बात को स्‍वीकार करता हूं कि तेल की बढ़ती कीमतों से लोगों को परेशानी हो रही है। लेकिन सरकार पर खर्चों का बोझ ज्यादा है, ऐसे में तेल के दाम अभी कम नहीं किए जा सकते हैं।

ऐसे जानें पेट्रोल-डीजल का दाम

ऐसे जानें पेट्रोल-डीजल का दाम

आपके शहर में पेट्रोल और डीजल का क्या दाम है इसे आप अपने मोबाइल के जरिए जान सकते हैं। या तो पहले आप IOC का ऐप डाउनलोड कर लें या फिर आप अपने मोबाइल में RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजें, आपको SMS पर सारी जानकारी मिल जाएगी। मालूम हो कि हर शहर का RSP नंबर अलग-अलग होगा जिसे आप IOC की वेबसाइट से पता कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+