पेट्रोल के बाद अब डीजल ने लगाई सेंचुरी, जानिए कीमतों में उछाल के बाद आज के रेट
नई दिल्ली, 9 अक्टूबर। देश की जनता को आज (शनिवार) फिर पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों ने झटका दिया है। तेल कंपनियों द्वारा जारी नई किमतों के मुताबिक देश में कई जगह पेट्रोल-डीजल 30 से 35 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है। बढ़े हुए दामों के साथ राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल का भाव 103.84 रुपए और डीजल 92.47 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है। वहीं, मुंबई में डीजल ने भी सौ का आंकड़ा पार कर लिया है। यहां एक लीटर डीजल का भाव 100.29 रुपए पर पहुंच गया है।
Recommended Video

गौरतलब है कि शनिवार (9 अक्टूबर) को पेट्रोल की कीमत में 30 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। मुंबई में डीजल की कीमतों के 100 का आंकड़ा छूने के बाद पेट्रोल की कीमतों में भी उछाल आया, जिसके बाद पेट्रोल की कीमतें 109.54 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई हैं। वहीं, कोलकाता में पेट्रोल 104.52 रुपए प्रति लीटक जबकि डीजल 95.58 रुपए पर बिक रहा है। इस बीच, तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में, पेट्रोल की कीमत 101.27 रुपए और डीजल की कीमत 96.93 रुपए हो गई है।
यह भी पढ़ें: Arya Rajagopal : पेट्रोल पंप पर काम करने वाले की बेटी का IIT में दाखिला,सोशल मीडिया पर वायरल हुई सक्सेस स्टोरी
बता दें कि स्थानीय टैक्स के आधार पर कीमतें एक राज्य से दूसरे राज्य में भिन्न होती हैं। लगातार तीन दिनों से पेट्रोल की कीमत में 30 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 35 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उछाल की एक बड़ी वजह पेट्रोलियम उत्पादक 13 देशों के संगठन 'ओपेक' द्वारा प्रति दिन 0.4 मिलियन बैरल से अधिक उत्पादन नहीं बढ़ाने के निर्णय को बताया जा रहा है। ओपेक के इस फैसले से अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 82 अमरीकी डालर प्रति बैरल से अधिक हो गया है। आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल के दामों में और बढ़ोतरी होने की आशंका जताई जा रही है। आम आदमी को फिलहाल राहत मिलने मुश्किल दिखाई दे रहा है।












Click it and Unblock the Notifications