Fuel Price Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार 21वें दिन भी राहत, जानिए आज का रेट
नई दिल्ली, 7 अगस्त। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित भारत के कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें 100 रुपए प्रति लीटर है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज यानी 7 अगस्त के लिए वाहन ईंधन के नए दाम जारी कर दिए हैं। राहत की खबर ये है कि पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार 21वें दिन भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। आखिरी बार 18 जुलाई को कीमतों में बढ़त देखने को मिली थी। हालांकि अभी भी पेट्रोल का दाम सैंचुरी मार रहा है जो आम आदमी की जेब पर काफी भारी पड़ रहा है।

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
पेट्रोल, डीजल (रुपए प्रति लीटर)
- दिल्ली- 101.84, 89.87
- मुंबई- 107.83, 97.45
- चेन्नई - 101.49, 94.39
- कोलकाता- 102.08, 93.02
- बेंगलुरु- 105.25, 95.26
- भोपाल- 110.20, 98.67
- चंडीगढ़- 97.93 , 89.50
- रांची- 96.68, 94.84

इस वजह से भी महंगा हो जाता है पेट्रोल
आपको बता दें कि पिछले महीने 18 जुलाई से ही पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है। इस दिन पेट्रोल की कीमतों में 20 से 30 पैसे प्रतिलीटर बढ़ोतरी देखने को मिली थी। मालूम हो की कई शहरों में अभी भी पेट्रोल के दाम 110 रुपए प्रतिलीटर है। इसका जिम्मेदार वैट और माल ढुलाई शुल्क जैसे स्थानीय करों को बताया जाता है। राजस्थान देश में पेट्रोल और डीजल पर सबसे अधिक वैट लगाता है, इसके बाद मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना का स्थान आता है।

वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने क्या कहा
वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने 20 जुलाई को कहा कि पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क दरों को मौजूदा वित्तीय स्थिति को ध्यान में रखते हुए बुनियादी ढांचे के निर्माण और अन्य विकास व्यय के लिए संसाधन उत्पन्न करने के लिए कैलिब्रेट किया गया है। राज्यसभा में मंत्री ने कहा कि मई में पेट्रोल की कीमत 3.83 रुपए प्रति लीटर, जून में 4.58 रुपए और जुलाई में 2.73 रुपए (16 जुलाई तक) बढ़ गई थी। अप्रैल में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में क्रमश: 0.16 रुपए और 0.14 रुपए प्रति लीटर की कमी की गई थी।
यह भी पढ़ें: अर्थव्यवस्था की बदहाली और महंगाई के लिए नेहरू का 1947 वाला भाषण जिम्मेदार- बीजेपी नेता विश्वास सारंग












Click it and Unblock the Notifications