20 जनवरी से महंगी नहीं होगी बैंकिंग सर्विस, Free सेवाओं पर नहीं लगेगा कोई चार्ज
नई
दिल्ली। सोशल मीडिया पर ये खबर खूब वायरल हो रही है कि 20 जनवरी से बैंकिंग सर्विस महंगी हो जाएगी। पैसे निकालने से लेकर बैंक में पैसे जमा करने पर भी चार्ज लगेगा, लेकिन अब आपके लिए खुशखबरी आई हैं। इंडियन बैंक एसोशिएशन ने इस खबर को गलत बताते हुए कहा है कि बैंक की कोई भी निशुल्क सेवा 20 जनवरी से महंगी नहीं होने जा रही हैं। बैंक ने इसे लेकर न तो कोई घोषणा की है और न ही इस बारे में कोई विचार किया जा रहा है। बैंकिंग एसोशिएशन के मुताबिक बैंकों की फ्री सेवाएं पहले की तरह ही जारी रहेगी। इसमें कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>id='top-searched-articles'>
आपको
बता दें कि सोशल मीडिया पर खबरें वायरल हो रही थी कि 20 जनवरी से बैंकिंग सेवाएं महंगी हो जाएंगी। बैंक में पैसा जमा करने से लेकर चेक से अमाउंट निकलने पर भी आपको चार्ज देना होगा। बैंक से जुड़ी 7 सर्विसेज पर चार्ज लगाए गए हैं। जिनके चार्ज सीधे आपके अकाउंट से काट लिए जाएंगे। कहा जा रहा था कि 20 जनवरी से बैंकों से पैसा निकालने के लिए या जमा करने के लिए, बैंक अकाउंट में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर बदलवाने के लिए, केवाईसीए में पता बदलावे के लिए नेटबैंकिंग और चेक बुक के लिए अब आपको चार्ज देना होगा. लेकिन अब घबराने की जरूरत नहीं है। ये निशुल्क सेवाएं पहले की तरह की जारी रहेंगी।











Click it and Unblock the Notifications