फोर्ब्स ने जारी की क्रिप्टोकरेंसी अमीरों की सूची, जानिए कौन है टॉप पर
नई दिल्लीः दुनिया की जानी-मानी पत्रिका फोर्ब्स ने गुरुवार को क्रिप्टोकरेंसी से पैसा कमाने वालों की सूची जारी कर दी। पत्रिका द्वारा जारी की गई सूची के अनुसार रिपल के को-फाउंडर क्रिस लार्सन शीर्ष पर हैं, उनकी संपत्ति 7.5 से 8 बिलियन डॉलर (करीब 51 हजार करोड़ रुपए) है। फोर्ब्स ने अपनी लिस्ट में 400 अमीर लोगों को जगह दी है। इस लिस्ट में अमीरों को देखने के बाद एक बात सामने आती है कि लोगों ने तीन क्रिप्टो करंसी बिटकॉइन, एनथेरम, और XRP पर ज्यादा भरोसा दिखाया है।

कुल कीमत 550 अमेरिकी डॉलर के बराबर आंकी गई है
अगर पिछले साल की तुलना में नजर डाली जाए तो साल 2016 के मुकालबे साल 2017 में क्रिप्टो करंसी में 14,409% की बढ़ोत्तरी हुई है। अगर इस समय क्रिप्टोकरेंसी की बात की जाए तो 1,500 तरह की क्रिप्टोकरेंसी अस्तित्व में है और इसकी कुल कीमत 550 अमेरिकी डॉलर के बराबर आंकी गई है।

इस लिस्ट में सबसे ज्यादा 67 अमेरिकियों को जगह मिली है
बढ़ती कीमतों के बारे में जानकारों का कहना है कि ये कीमत लगातार बढ़ती जा रही है इस कारण से संपत्ति की गोपनीयता के अंधेरे से बाहर आने की जरुरत है। बता दें, इस लिस्ट में सबसे ज्यादा 67 अमेरिकियों को जगह मिली है। फोर्ब्स के एडिटर रेनडेल लेन ने बताया कि क्रिप्टो करंसी से जो नतीजे निकल कर सामने आ रहे हैं, उन्हें छिपाया नहीं जा सकता।

टॉप 5 क्रिप्टो रिच की लिस्ट में कोई भारतीय नहीं है
टॉप 5 क्रिप्टो रिच की लिस्ट में कोई भारतीय नहीं है। अमीरों की ये लिस्ट इस प्रकार है-
1. क्रिस लारसेन- 8 बिलियन डॉलर, दूसरे पर
2.जोसफ ल्यूबिन- 5 बिलियन डॉलर
3.चेंग पेंग झाओ- 2 बिलियन डॉलर
4. कैमेरोन- 1.1 बिलियन डॉलर
5. मैथ्यू मेलन- 1 बिलियन डॉलर

क्रिप्टो करंसी का भारत में स्टैंड-
क्रिप्टो करंसी का भारत में स्टैंड-
दुनिया में भले ही इसके बारे में खूब बाते की जाए लेकिन भारत में इस गैर-कानूनी माना गया है। 'बिटकॉइन' में भारतीयों ने काफी पैसा इन्वेस्ट किया था जिसके बाद फाइनेंस मिनिस्टर अरुण जेटली ने इसको लेकर चेतावनी भी जारी की थी। बजट भाषण में जेटली ने कहा कि केंद्र सरकार क्रिप्टो करंसी पर रोक लगाने के लिए हर संभव कदम उठाएंगी।












Click it and Unblock the Notifications