पहली बार पेट्रोल से महंगा हुआ डीजल, लगातार 18वें दिन बढ़े डीजल के दाम

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम में कमी होने का नाम नहीं ले रही है। हर रोज इसकी कीमतों में बढ़ोतरी की जा रही है, जिसकी वजह से आम आदमी की मुश्किल काफी बढ़ गई है। आज लगातार 18वें दिन डीजल के दाम में बढ़ोतरी की गई है, हालांकि पेट्रोल के दाम में आज कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। डीजल के दाम में आज 48 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है, जिसके बाद दिल्ली में डीजल के दाम 79.88 रुपए प्रति लीटर हो गया है जबकि पेट्रोल के दाम 79.76 रुपए प्रति लीटर हैं।

Recommended Video

    Petrol-Diesel Price: देश के इतिहास में पहली बार पेट्रोल से महंगा हुआ डीजल | वनइंडिया हिंदी
    पेट्रोल से महंगा डीजल

    पेट्रोल से महंगा डीजल

    शायद ही यह पहली बार है जब डीजल के दाम पेट्रोल से ज्यादा है। आज डीजल के दाम में हुई बढ़ोतरी के बाद डीजल पेट्रोल से महंगा हो गया है। आज की बढ़ोतरी के बाद डीजल पेट्रोल से 12 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। जिस तरह से पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी हो रही है, उसपर विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने एक के बाद एक कई ट्वीट करके मंगलवार को सरकार पर निशाना साधा। उन्होने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें कम हैं, बावजूद इसके देश में पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी हो रही है।

    दिग्विज सिंह ने खोला मोर्चा

    दिग्विज सिंह ने खोला मोर्चा

    दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर लिखा, जून 2008 में जब पेट्रोल डीज़ल के भाव बढ़े थे तो तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज चौहान विरोध स्वरूप अपने निवास से मंत्रालय सायकिल पर गये थे। तब पेट्रोल की क़ीमत 50 रुपए प्रति लीटर थी और डीज़ल की क़ीमत 34 रुपए प्रति लीटर तब कच्चे तेल की क़ीमत 100 डॉलर प्रति बैरल थी। अब कच्चे तेल की क़ीमत 37 डॉलर प्रति बैरल है और पेट्रोल की क़ीमत 87 रुपए प्रति लीटर है डीज़ल की क़ीमत 78 रुपए प्रति लीटर है। यदि शिवराज जी को वाक़ई में महंगाई की चिंता है तो उन्हें मोदी शाह की केंद्र सरकार के ख़िलाफ़ अपने निवास से मंत्रालय हमारे साथ सायकिल पर चलना चाहिये। साहस करेंगे?

    करेंगे विरोध प्रदर्शन

    करेंगे विरोध प्रदर्शन

    दिग्विजय सिंह ने आज पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ साइकिल की सवारी करने का ऐलान किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, पेट्रोल व डीज़ल की बड़ती हुई क़ीमतों से आपको आपत्ति है तो कल सुबह 10.30 बजे सायकिल पर सवार हो कर भोपाल में रोशनपुरा चौराहे पर पहुँच कर पेट्रोल व डीज़ल की बड़ी हुई क़ीमतों के ख़िलाफ़ प्रदर्शन में भाग लें। चूँकि कोरोना संकट काल है अत: सभी से प्रार्थना है कि प्रदर्शन में Social Distancing का ख़याल रखें। अब यह प्रशासन की जवाबदारी है कि वे Social Distancing का पालन कराएँ।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+