Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

40 साल पुराने केक के एक टुकड़े के लिए खर्च कर दिए 190425 रुपए, बेहद खास है ये केक

नई दिल्ली। सुनकर भले ही आपको अजीब लगे, लेकिन 40 साल पुराने केक के एक टुकड़े के लिए लोगों ने 190425 रुपए खरच किए हैं। हालांकि ये केक कोई आम नहीं बल्कि बेहद खास केक है। एक केक का कनेक्शन ब्रिट्रेन के शाही परिवार से हैं। प्रिंस चार्ल्स (Prince Charles) और प्रिंसेस डायना (Princess Diana) की शादी के केक की नीलामी की गई, जिसमें एक टुकड़े की कीमत 1850 पाउंड यानी करीब 1,90,425 रुपए लगाई गई। 40 सालों बाद शाही परिवार से जुड़े इस बेहद खास केक की नीलामी हुई।

 For One Slice of Prince Charles and Princess Diana wedding cake people Expand Rs 190425

ब्रिटेन के शाही परिवार से जुड़ा ये केक का यह टुकड़ा शादी के 23 आधिकारिक केकों में से एक केक का है। इसे प्रिसेंस डायना और प्रिंस चार्ल्स की शादी में परोसा गया था। केक को शाही कोट ऑफ आर्म्स के साथ बेहद खूबसूरती से सजाया गया था। केक पर चांदी का वर्क रखा गया था। केक के इस टुकड़े को शाही परिवार के क्वीन मदर के स्टाफ के मेंबर मोया स्मिथ ने संरक्षित रखा था। इसे संरक्षित रखने के लिए खास फिल्म का इस्तेमाल किया गया । इस केक पर 29 जुलाई 1981 की तारीख दर्ज है।

केक को 40 सालों से संरक्षित रखा गया और अब उसकी नीलामी की गई है। नीलामी से पहले इस केक को 2008 में एक संग्राहक को बेच दिया था। नीलामी में गेरी लेयटन नाम के शख्स न उसे खरीदा । उसने इस टुकड़े को खरीदने के लिए 1850 पाउंड खर्च किया। इस नीलामी में अधिकांश लोग ब्रिटेन, अमेरिका और मध्य पूर्व से शामिल हुए थे। आपको बता दें कि प्रिंस चार्ल्स और डायना शादी के 11 साल बाद अलग हो गए थ। साल 1997 में पेरिस में एक कार दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई थी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+