महंगाई पर मोदी सरकार का 'दुलार', मुकेश अंबानी का इन्कार

'इराक में जारी संकट के चलते पेट्रो उत्पादों की कीमतें बढ़ेंगी, जिनका खामियाजा बढ़ी महंगाई के रूप में उठाना पड़ेगा'। यह कहकर रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी ने महंगाई का पारा जल्द बढ़ने के संकेत दे दिए हैं।
वह इंडियन मर्चेट्स चैंबर की सालाना आम बैठक में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया आपस में जुड़ी हुई है। इसलिए कहीं भी कुछ होता है, तो बाकी जगह भी उसका असर पड़ता है। भले ही अंबानी ने महंगाई बढ़ने के संकेत देते हुए विश्व स्तरीय कारणों का हवाला दिया हो, पर सरकार की ओर से अभी तक इस तरह की पर्तें नहीं खोली गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications