आईफोन 7 के लिए डिलीवरी बॉय बने फ्लिपकार्ट के सीईओ बिन्नी बंसल
नई दिल्ली। अगर आप भी आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस ऑनलाइन खरीदने वाले हैं तो थोड़ा अलर्ट हो जाइए। मोबाइल की डिलीवरी के लिए खुद फ्लिपकार्ट के सीईओ आपके घर की बेल बजा सकते हैं। भारत में आईफोन के दोनों नए मॉडल्स की बिक्री शुक्रवार शाम से 7 बजे से शुरू होगी।

कंपनी की ओर से जारी किए गए बयान में बताया गया कि सीईओ बिन्नी बंसल कुछ चुनिंदा ग्राहकों को खुद फोन डिलीवर करने जाएंगे। बेंगलुरु में कंपनी शाम सात बजे से ही फोन की डिलीवरी शुरू कर देगी।
ठीक सात बजे सरप्राइज देगी कंपनी
कंपनी ने अपने बयान में कहा, 'कंपनी की सप्लाई चेन एकता ने आईफोन 7 और 7 प्लस की डिलीवरी के लिए कमर कस ली है। देश के बड़े शहरों में डिलीवरी एक्जिक्यूटिव काफी उत्साहित हैं। कंपनी कई लकी ग्राहकों को ठीक सात बजे सरप्राइज देगी।'
एप्पल के साथ हुआ है टाई-अप
बीते महीने एप्पल ने आईफोन के दोनों नए मॉडल बेचने के लिए फ्लिपकार्ट से टाई-अप किया था। अब फ्लिपकार्ट आईफोन 7 सीधे एप्पल से लेकर ग्राहकों तक पहुंचेगी। जबकि इसके पहले उसे थर्ड पार्टी से आईफोन लेने पड़ते थे। देश की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी ने स्मार्टफोन की बिक्री में भी रिकॉर्ड कायम किया है और इसकी कमाई का बड़ा हिस्सा स्मार्टफोन की बिक्री से आता है।












Click it and Unblock the Notifications