ई-शॉपिंग, दस घंटे में बिक गये 615 करोड़ के उत्पाद

बैंगलुरू। ऑनलाइन शॉपिंग के की ओर लोगों का आकर्षण किस कदर बढ़ चुका है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि महज दस घंटे में 615 करोड़ के उत्पाद बिक गये। जी हां ने देश की सबसे बड़ी ऑनलाइन ई-रिटेल कंपनी फ्लिपकार्ट डॉट कॉम ने सोमवार को कई उत्पादों पर जबरदस्त छूट दी थी। इस छूट का फायदा उठाने के लिए लोगों में जबरदस्त होड़ मच गयी। इस ऑफर के चलते वेबसाइट को एक अरब हिट मिले और इससे 10 करोड़ डॉलर (615 करोड़ रुपये) के सामान खरीदे गए।

flipkart

कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि वेबसाइट को सोमवार को एक अरब हिट मिले और महज 24 घंटे में 10 करोड़ डॉलर (615 करोड़ रुपये) बिक्री का लक्ष्य सिर्फ 10 घंटे में हासिल कर लिया गया। छूट का ऑफर शुरू होने के कुछ ही घंटे के भीतर बड़ी संख्या में लोगों ने वेबसाइट खोलने के कारण सोमवार को दोपहर में वेबसाइट क्रैश हो गई थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर कंपनी के खिलाफ काफी शिकायते आने लगी कि वेबसाइट चल नहीं पा रही है और कंपनी ने छूट से पहले सामान के दाम बढ़ा दिए हैं।

कंपनी के लिए सोमवार छह अक्टूबर का काफी विशेष हैं। छह अक्टूबर यानी 6-10, का संबंध 610 से है, इसी संख्या के मकान में ही 2007 में फ्लिपकार्ट के सह-संस्थापक सचिन बंसल और बिन्नी बंसल ने देश की सबसे पहली ई-कॉमर्स कंपनी की नींव डाली थी। कंपनी ने इस दिन कई उत्पादों पर भारी छूट देने का फैसला किया। बंसल बंधुओं ने एक बयान में कहा, "यह हमारे लिए अभूतपूर्व दिन है। यह देश में हमारी अब तक की सबसे बड़ी बिक्री है।

दरअसल कंपनी ने देश के प्रमुख समाचारपत्रों में छूट के विज्ञापन दिए थे। इसके कारण ग्राहक वेबसाइट पर सामान खरीदने के लिए टूट पड़े। कंपनी ने कहा, कि हमने भारतीय ई-कॉमर्स क्षेत्र में एक इतिहास रच दिया है। फ्लिपकार्ट किताबें, मीडिया, उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स और जीवनशैली जैसी 70 श्रेणियों में 1.5 करोड़ उत्पाद बेचती है और देश के 50 शहरों में एक दिन के अंतर से आपूर्ति तथा 13 शहरों में उसी दिन आपूर्ति की गारंटी देती है। कंपनी के मुताबिक, उसके 2.2 करोड़ पंजीकृत उपयोगकर्ता हैं और हर रोज 40 करोड़ लोग वेबसाइट खोलते हैं। कंपनी ने ग्राहकों को समय पर सामानों की आपूर्ति करने के लिए 10 हजार फील्ड कर्मचारी तैनात किए हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+