Flipkart Diwali Sale 2017: इस सेल में मिलेगा 70 फीसदी तक डिस्काउंट, HDFC के ग्राहकों के लिए है एक खास सुविधा

नई दिल्ली। त्योहारी सीजन शुरू होते ही ई-कॉमर्स वेबसाइट एक से बढ़कर एक ऑफर लाने लगी हैं। इसी क्रम में फ्लिपकार्ट ने भी बिग दिवाली सेल का आयोजन किया है। Flipkart Big Diwali Sale में आपको 70 फीसदी तक का डिस्काउंट मिलेगा। कंपनी की यह सेल 14 अक्टूबर से शुरू हो रही है जो 17 अक्टूबर तक चलेगी। कंपनी स्मार्टफोन से लेकर अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर तगड़े ऑफर दे रही है। कंपनी न सिर्फ 70 फीसदी तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है, बल्कि एचडीएफसी बैंक के ग्राहकों के लिए भी एक खास ऑफर लाई है। अगर कोई शख्स एचडीएफसी बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड से फ्लिपकार्ट की बिग दिवाली सेल में भुगतान करता है तो उसे 10 फीसदी डिस्काउंट मिलेगा। कंपनी की इस सेल में ग्राहकों को कंपनी तगड़ा फायदा देगा।

Flipkart Diwali Sale 2017: इस सेल में मिलेगा 70 फीसदी तक डिस्काउंट, HDFC के ग्राहकों के लिए है एक खास सुविधा

इसके अलावा, अगर आप फोन पे से भुगतान करते हैं तो आपको 20 फीसदी का कैशबैक मिलेगा। वहीं दूसरी ओर फ्लिपकार्ट पर कुछ स्मार्टफोन एक्सचेंज करने पर भी आपको तगड़ी छूट मिलेगी। कंपनी ने बजाज फिनसर्व के साथ मिलकर करीब 4 लाख मोबाइल फोन पर नो कॉस्ट ईएमआई की सुविधा भी शुरू की है। इससे पहले भी फ्लिपकार्ट ने अपने सेल में एक से बढ़कर एक ऑफर दिए थे, जिसके चलते फ्लिपकार्ट से सामान की खूब बिक्री हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+