Adani पर कर्ज को लेकर बड़ा दावा, जानिए अडानी संकट पर क्या कहती है Fitch Ratings?

अडानी समूह संकट के बीच फिच रेटिंग्स ने बड़ा दावा किया है। एजेंसी ने अडानी ग्रुप की कंपनियों के लिए एसबीआई द्वारा जारी किए लोन को लेकर ये बात कही है।

Fitch Ratings on Adani Group

Fitch Ratings on Adani Group: अडानी ग्रुप- हिंडनबर्ग विवाद को लेकर वैश्विक रेटिंग एजेंसी फिच रेटिंग्स की रिपोर्ट में बड़ी बात कही गई है। फिच की सब्सिडियरी क्रेडिटसाइट्स का मानना है कि अडानी ग्रुप को दिए गए लोन को लेकर एसबीआई पर कोई असर नहीं होने वाला है। फिच रेटिंग्स क्रेडिटसाइट्स की रिपोर्ट के हवाले से अनुमान व्यक्त किया गया है।

फिच का अनुमान है कि अडानी समूह की सभी संस्थाओं को दिया गया ऋण भारतीय बैंकों के लिए कुल ऋण का 0.8% -1.2% है। ये कुल इक्विटी के 7% -13% के बराबर है। एजेंसी ने कहा है कि एसबीआई द्वारा अडानी ग्रुप की कंपनियों को दिया गया लोन मैनेज किया जा सकता है।

Recommended Video

    Adani Group Stocks में कई दिनों बाद लौटी रौनक, Rahul Gandhi के आरोपों का असर नहीं ! | वनइंडिया हिंदी

    एजेंसी की सब्सिडियरी क्रेडिटसाइट्स (CreditSights) के 7 फरवरी के एक नोट को लेकर ये बात कही जा रही है। इस नोट में कहा गया है कि एसबीआई ने करीब 33.8 हजार करोड़ रुपये का नेट लोन जनरल प्रोविजन बफर में रखा हुआ है। ऐसे में एसबीआई की ओर से अडानी ग्रुप को जारी लोन से बैंक पर असर नहीं पड़ेगा।

    एसबीआई ने दिया फुल सिक्योर्ड लोन
    दिसंबर 2022 तिमाही के आंकड़े के मुताबिक एसबीआई ने अडानी ग्रुप को सिक्योर्ड लोन दिया है। ये शेयर्स की गारंटी पर नहीं है। यानी एसबीआई ने शेयरों को गिरवी रखकर लोन नहीं दिया गया। सभी लोग कैश-जेनेरेटिंग एसेट्स के ऊपर ही जारी किए गए हैं। जबकि अडानी को जारी किए गए कुछ लोन ऐसे प्रोजेक्ट्स को लेकर भी हैं जिन पर कार्य चल रहा है। वहीं एसबीआई के मुताबिक Adani Group पर इसका एक्सपोजर 27 हजार करोड़ रुपये हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+