फिच का FY22 में भारत की जीडीपी 12.8 फीसदी रहने का अनुमान, कहा- आर्थिक हालात सुधरने में लगेगा वक्त

नई दिल्ली, 22 अप्रैल: क्रेडिट रेटिंग एजेंसी फिच रेटिंग्स ने भारत को 'बीबीबी माइनस' रेटिंग दी है। फिच का अनुमान है कि वित्तवर्ष 2021-22 में भारत की जीडीपी वृद्धि दर के 12.8 फीसदी रहेगी। फिच ने कहा है कि भारत की अर्थव्यवस्था में पहले जैसी मजबूती आने में वक्त लग सकता है। खासतौर से कोरोना महामारी के चलते विकास दर में सुधार होने में देरी हो सकती है।

Fitch Rating, 12.8 pc India GDP growth, Fitch, GDP, विकास दर, जीडीपी

फिच रेटिंग्स ने कहा है, हमारा अनुमान है कि भारत की जीडीपी वृद्धि दर वित्त वर्ष 2021-22 में 12.8 फीसदी रहेगी जो 2022-23 में नरम होकर 5.8 फीसदी पर आ जाएगी। वित्त वर्ष 2020-21 में वृद्धि दर में 7.5 फीसदी गिरावट का अनुमान है। कोरोना के मामलों में तेजी से 2021-22 के परिदृश्य के कमजोर होने का जोखिम है लेकिन इससे अर्थव्यवस्था के विकास का पहिया पटरी से नहीं उतरेगा।

फिच का मानना है कि महामारी संबंधित पाबंदियां स्थानीय स्तर पर सीमित रहेंगी और यह 2020 में राष्ट्रीय स्तर पर लगाये गए लॉकडाउन जितना नुकसान नहीं करेंगी। टीकाकरण अभियान में भी तेजी आ रही है, ऐसे में उम्मीद है कि कोरोना पर जल्दी ही काबू पा लिया जाएगा।

हाल ही में वैश्विक एजेंसी मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने भी कहा था कि भारत की विकास दर को गति पकड़ने में अभी वक्त लग सकता है। मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विसने कहा था कि कोविड की दूसरी लहर की वजह से भारत के वृद्धि दर के अनुमान में जोखिम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+