इकोनॉमी के मोर्चे पर राहत की खबर, Fitch ने बढ़ाया भारत की GDP का अनुमान

आर्थिक मोर्चे पर भारत के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। अमेरिकी रेटिंग एजेंसी फिच ने चालू वित्त वर्ष 2023-24 के लिए भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) ग्रोथ रेट के अनुमान को बढ़ाकर 6.3 प्रतिशत कर दिया है।

इससे पहले फिच ने भारत की जीडीपी वित्त वर्ष 24 में 6 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया था। जिसे अब रेटिंग एजेंसी से बढ़ाकर 6.3 प्रतिशत कर दिया है। पिछले वित्त वर्ष 2022-23 में भारत की वृद्धि दर 7.2 प्रतिशत रही थी। वहीं 2021-22 में देश की अर्थव्यवस्था 9.1 प्रतिशत की दर से बढ़ी थी।

fitch-raised-forecast-for-indias-economic-growth

फिच की ओर से कहा गया है कि भारतीय अर्थव्यवस्था व्यापक रूप से मजबूत है। 2023 की पहली तिमाही (जनवरी-मार्च) में यह सालाना आधार 6.1 प्रतिशत की दर से बढ़ी है। दो तिमाही तक लगातार गिरावट का सामना करने के बाद मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में रिकवरी देखने को मिली है।

रेटिंग एजेंसी के मुताबिक, कंस्ट्रशन सेक्टर में भी सुधार देखा गया है साथ कृषि उत्पादन में भी बढ़ोतरी आई है। इसके अलावा हाल के महीनों में वाहन बिक्री के आंकड़े बेहतर हुए हैं। इसके अलावा पीएमआई सर्वे और ऋण की वृद्धि भी मजबूत रही है। जिसे देखते हुए फिच ने रेटिंग में बदलाव किया है।

इन सारे फैक्टर्स को देखते हुए फिच ने चालू वित्त वर्ष के लिए हमने वृद्धि दर के अनुमान को 0.3 प्रतिशत बढ़ाकर 6.3 प्रतिशत कर दिया है। बता दें कि, इससे पहले फिच ने मार्च में ऊंची महंगाई और ऊंची ब्याज दरों तथा कमजोर वैश्विक मांग के मद्देनजर 2023-24 के लिए भारत के वृद्धि दर के अनुमान को 6.2 से घटाकर छह प्रतिशत कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+