JUNE: जून में निपटा लें ये 8 जरूरी काम, अगर चूके तो उठाना पड़ सकता है बड़ा नुकसान

जून का महीना वित्तीय कार्यों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। जून में पैन-आधार लिंकिंग से लेकर उच्च ईपीएफ पेंशन के लिए आवेदन जैसे कामों की डेडलाइन खत्म हो रही है।

Finish these 8 important money work in June, if you miss then you may have to bear big loss

जून का महीना कई फाइनेंस और यूटिलिटी के कामों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। जून में पर्सलन फाइनेंस से जुड़ी कई चीजों की समय सीमा समाप्त हो रही है। हम आपको आज ऐसी ही 8 ऐसी ही वित्तीय गतिविधियों के बारे में बताने वाले हैं।

Finish these 8 important money work in June, if you miss then you may have to bear big loss

पैन-आधार लिंकिंग की समय सीमा
सरकार ने पैन को आधार से लिंक की अंतिम समय सीमा 30 जून, 2023 तय की है। पैन को आधार से लिंक करना उन लोगों के लिए अनिवार्य है जिनके पास दोनों डॉक्यूमेंट्स हैं। तय की गई समय सीमा तक पैन को आधार से नहीं लिंक कर पाने पर पैन कार्ड अमान्य हो सकता है।

इसके अलावा यह आयकर रिटर्न दाखिल करने सहित कई फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इसके अतिरिक्त, नॉन-काम्पलायंस पर आयकर अधिनियम के तहत जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

सरकार ने पैन को आधार से लिंक करने के लिए कई तरीके बताए हैं। आप आयकर विभाग और यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइटों, एसएमएस के माध्यम से या नामित सेवा केंद्रों पर जाकर आपने पैन आधार से लिंक करा सकते हैं।

Finish these 8 important money work in June, if you miss then you may have to bear big loss

ईपीएफओ उच्च पेंशन लाभ की डेडलाइन
ईपीएफओ की समय सीमा कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) के तहत उच्च पेंशन लाभ के विकल्प 26 जून 2023 में समाप्त होने वाले हैं। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने चार नवंबर 2022 को अपने आदेश में कहा था कि EPFO को सभी पात्र सदस्यों को ऊंची पेंशन का विकल्प चुनने के लिए चार महीने का समय देना होगा। यह चार माह की अवधि तीन मार्च, 2023 को समाप्त होने से पहले सरकार ने इसे बढ़ाकर 26 जून 2023 कर दिया था।

Finish these 8 important money work in June, if you miss then you may have to bear big loss

नि:शुल्क आधार अपडेट डेडलाइन
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने आधार धारकों को मुफ्त में आधार विवरण ऑनलाइन अपडेट करने का मौका दिया है। 15 मार्च से 14 जून, 2023 तक तीन महीने के लिए यह सेवा फ्री में दी जा रही है। ऑफलाइन में अपडेटेशन का चार्ज 50 रुपये तय है. फ्री आधार अपडेशन सुविधा के तहत आधार कार्ड होल्डर्स अपना नाम, एड्रेस, फोटो, लिंग वगैरह अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए आपको myAadhaar पोर्टल पर जाकर प्रोसेस करना होगा।

बैंक लॉकर एग्रीमेंट
आरबीआई ने बैंकों से लॉकर एग्रीमेंट के लिए 31 दिसंबर, 2023 तक का समय दिया है, लेकिन RBI चाहता है कि सभी बैंक कम से कम को 50% ग्राहकों से लॉकर एग्रीमेंट पर साइन 30 जून तक ही करा लें, जबकि 30 सितंबर तक बैंकों को 75% लॉकर एग्रीमेंट निबटाने को कहा गया है। ऐसे में सभी बैंक ग्राहकों से 30 जून तक एग्रीमेंट रीन्यू कराने की अपील कर रहे हैं।

Finish these 8 important money work in June, if you miss then you may have to bear big loss

एसबीआई अमृत कलश स्कीम
एसबीआई की स्पेशल एफसी स्कीम एसबीआई अमृत कलश का लाभ आप केवल 30 जून, 2023 तक उठा सकते हैं। पहले इस स्कीम को 15 फरवरी, 2023 से 31 मार्च 2023 तक लिए लॉन्च किया गया था। इसके बाद इसकी डेडलाइन को बढ़ाकर 30 जून, 2023 तक कर दिया गया था।

Finish these 8 important money work in June, if you miss then you may have to bear big loss

एसबीआई वीकेयर
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी 'वीकेयर' स्पेशल डिपॉजिट स्कीम को 30 जून 2023 तक के लिए बढ़ा दिया था। इससे पहले ये स्कीम 31 मार्च 2022 को खत्म हो रही थी। इस स्कीम में वरिष्ठ नागरिकों को ज्यादा ब्याज मिलेगा। ब्याज का भुगतान भी इसमें मासिक रूप से होता है। सीनियर सिटीजन एफडी के रूप में न्यूनतम कार्यकाल 5 वर्ष और अधिकतम 10 वर्ष के लिए निवेश कर सकते हैं। एसबीआई वीकेयर की ब्याज दर 7.50 फीसदी है।

इंडियन बैंक SUPER 400 DAYS स्कीम
इंडियन बैंक की IND SUPER 400 DAYS नाम से स्पेशल FD स्कीम की डेडलाइन 30 जून, 2023 को खत्म हो रही है। इस स्कीम पर लोगों को 7.25% ब्याज मिलेगा। वहीं, सीनियर सिटीजन के लिए ब्याज की दर 7.75%, जबकि सुपर सीनियर सिटीजन के लिए 8% तक ब्याज मिलेगा।

Finish these 8 important money work in June, if you miss then you may have to bear big loss

बच्चों के नाम पर भी अब म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकेंगे माता-पिता
मार्केट रेगुलेटर सेबी की ओर से म्यूचुअल फंड योजनाओं के संबंध में नया नियम जारी किया गया है। इस नियम के तहत अब अभिभावक अपने बच्चों के नाम पर भी म्यूचुअल फंड में निवेश कर पाएंगे। नया नियम 15 जून से लागू होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+