वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लॉन्च किया EASE 4.0, जानें इसकी प्रमुख विशेषताएं

आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पब्लिक सेक्टर बैंकों) के प्रमुखों के साथ मुंबई में बैठक की। इस अवसर पर उन्होंने एन्हांस्ड एक्सेस एंड सर्विस एक्सीलेंस यानी आसान बैंकिंग का चौथा चरण (EASE 4.

मुंबई, 25 अगस्त। आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पब्लिक सेक्टर बैंकों) के प्रमुखों के साथ मुंबई में बैठक की। इस अवसर पर उन्होंने एन्हांस्ड एक्सेस एंड सर्विस एक्सीलेंस यानी आसान बैंकिंग का चौथा चरण (EASE 4.0 ) भी लॉन्च किया। EASE 4.0 पब्लिक सेक्टर के बैंकों के लिए एक कॉमन रिफॉर्म एजेंडा है। देश में बैंकों के प्रदर्शन और कोरोना वायरस महामारी से प्रभावित हुई अर्थव्यवस्था को गति देने के मामले में हुई प्रगति की समीक्षा करने के लिए वित्त मंत्री ने EASE 4.0 लॉन्च किया है। देश में मार्च 2020 में महामारी की शुरुआत के बाद बैंकों के प्रमुखों के साथ यह वित्त मंत्री की पहली समीक्षा बैठक थी।

Nirmala Sitharaman

क्या है EASE 4.0
एन्हांस्ड एक्सेस एंड सर्विस एक्सीलेंस (EASE 4.0) का उद्देश्य क्लीन और स्मार्ट बैंकिंग को संस्थागत रूप देना है। इसकी मदद से कृषि लोन के बारे में ज्यादा जानकारी हासिल होगी। इसका सबसे बड़ा फायदा किसानों को होगा। उन्हें आसानी से लोन मिलेगा। बता दें कि केंद्र सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों को ज्यादा से ज्यादा लोन मुहैया कराने का है। इसके साथ-साथ वित्तीय ईकोसिस्टम में जितने भी दिग्गज होंगे उनके बीच तालमेल बेहतर होगा। इससे बैंकिंग क्षेत्र में सुधार होगा।

Recommended Video

    Nirmala Sitharaman ने लॉन्च किया EASE 4.0, अब किसानों को आसानी से मिलेगा लोन | वनइंडिया हिंदी

    यह भी पढ़ें: राज कुंद्रा ने लॉकडाउन में दिया था बिजनेस आइडिया, 'कोई भी काम हो, लोगों के मोबाइल पर कीजिए फोकस'

    वित्त सचिव देबाशीष पांडा ने घोषणा की कि कर्मचारी पेंशन के लिए राष्ट्रीय पेंशन योजना (एनपीएस) में नियोक्ता (सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों) का योगदान पहले के 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 14 प्रतिशत कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जिन पीएसबी बैंकरों की कोरोना काल में जान चली गई, उनके परिवार के सदस्यों को उनके अंतिम वेतन का 30 प्रतिशत पेंशन मिलेगा, जो पहले 9,284 रुपये था। EASE 3.0 को फरवरी 2020 में लॉन्च किया गया था, जिसका उद्देश्य प्रौद्योगिकी, वैकल्पिक डेटा और साथ ही एनालिटिक्स का उपयोग करके सभी ग्राहक अनुभवों में बैंकिंग की आसानी को बढ़ाना था। इसका पहला संस्करण EASE 1.0 जनवरी 2018 में लॉन्च किया गया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+