Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Home Loan: 5 बैंकों ने कर दी ग्राहकों की मौज! होम लोन किया इतना सस्ता, तुरंत बुक कर सकते हैं सपनों का घर

Home Loan: अगर आप नए साल में अपने सपनों का घर खरीदने या नई कार घर लाने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा रेपो रेट में की गई 125 बेसिस पॉइंट की बड़ी कटौती का असर अब जमीन पर दिखने लगा है। देश के कई बड़े सरकारी बैंकों और हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों ने अपनी ब्याज दरों (Interest Rates) में भारी कमी कर दी है।

इस साल RBI की उदार मौद्रिक नीति के चलते बैंकों पर दरें घटाने का दबाव था। रेपो रेट में कुल 1.25% की कमी के बाद अब आपकी मंथली EMI पहले के मुकाबले काफी कम हो जाएगी। इसी का परिणाम है कि बैंकों ने अपने लेंडिंग रेट्स कम कर दिए हैं, जिससे नए और पुराने दोनों तरह के ग्राहकों को फायदा मिलने वाला है। इए जानते हैं कि किस बैंक ने कितनी राहत दी है।

Home Loan

इन बैंकों और कंपनियों ने किया दरों में बदलाव

1. LIC Housing Finance: नए घर का सपना होगा आसान

LIC हाउसिंग फाइनेंस ने नए होम बायर्स के लिए तोहफे का ऐलान किया है।

  • नई दर: 7.15% से शुरू (22 दिसंबर 2025 से लागू)।
  • खास बात: कंपनी के MD त्रिभुवन अधिकारी के अनुसार, इस कदम से 2026 में प्रॉपर्टी मार्केट में तेजी आएगी।

ये भी पढ़ें: Education Loan in India: किन कोर्स के लिए भारत में मिलता है एजुकेशन लोन? मेडिकल से ITI तक, देखें पूरी लिस्ट

2. Union Bank of India: होम और व्हीकल लोन दोनों सस्ते

यूनियन बैंक ने 23 दिसंबर को अपनी दरों में संशोधन किया है:

  • होम लोन: 0.30% की कटौती।
  • वाहन लोन: 0.40% की कटौती।

यह बदलाव बैंक ने अपने 'स्प्रेड' में एडजस्टमेंट के जरिए किया है।

3. Canara Bank और PNB: ग्राहकों को सीधी राहत

इन दोनों दिग्गज बैंकों ने अपने बेंचमार्क रेट्स (RLLR) में कटौती की है:

  • Canara Bank: दर 8.25% से घटकर 8% हुई (12 दिसंबर से प्रभावी)।
  • PNB: RLLR को 8.35% से घटाकर 8.10% किया गया (6 दिसंबर से प्रभावी)।

नोट: इन बदलावों से पुराने लोन धारकों की या तो EMI कम होगी या उनके लोन की अवधि (Tenure) घट जाएगी।

4. Bank of Maharashtra: जीरो प्रोसेसिंग फीस का डबल धमाका

बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने न सिर्फ दरें घटाई हैं, बल्कि खर्च भी कम कर दिया है:

  • होम लोन: 7.35% से घटकर 7.10%
  • कार लोन: 7.70% से घटकर 7.45%

सबसे बड़ा फायदा: बैंक ने लोन पर लगने वाली प्रोसेसिंग फीस को पूरी तरह माफ कर दिया है।

5. Bank of India

बैंक ऑफ इंडिया ने भी अपने RBLR में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती करते हुए इसे 8.10% कर दिया है, जो 5 दिसंबर 2025 से लागू है।

लोन लेने से पहले इन 3 बातों का रखें ध्यान

बाजार में मची इस प्रतिस्पर्धा का फायदा उठाने से पहले कुछ तकनीकी पहलुओं को समझना जरूरी है:

  • क्रेडिट स्कोर (CIBIL): बैंक अक्सर सबसे कम ब्याज दरें उन्हीं को देते हैं जिनका क्रेडिट स्कोर 750 से ऊपर होता है।
  • स्प्रेड और रिस्क प्रीमियम: हर बैंक का बेस रेट के ऊपर एक 'स्प्रेड' होता है, जो आपकी प्रोफाइल के आधार पर अलग-अलग हो सकता है।
  • हिडन चार्जेस: ब्याज दर के साथ-साथ फाइल चार्ज, डॉक्यूमेंटेशन फीस और प्री-पेमेंट पेनल्टी के बारे में जरूर पूछें।

ये भी पढ़ें: RBI Monetary Policy: रिजर्व बैंक ने आम आदमी के लिए किया बड़ा ऐलान! अब आपको कितनी देनी होगी Home Loan की EMI?

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+