Festive Season Sale: फ्लिपकार्ट दे रहा 90 फीसदी तक डिस्काउंट

नई दिल्ली। त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है और इसी के साथ कई ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल पर सेल (Festive Season Sale) भी लग गई है। ऑनलाइन सजी इन दुकानों पर आपके लिए एक से बढ़कर एक ऑफर आए हैं, जिनका फायदा उठाकर आप इन त्योहारी सीजन में अपने घर के लिए जरूरी चीजें खरीद सकते हैं। इस सीजन में फ्लिपकार्ट पर भी सेल लगी हुई है, जहां से आप अपनी जरूरत की चीज खरीद सकते हैं।

इस मोबाइल पर 25,000 रुपए का डिस्काउंट

इस मोबाइल पर 25,000 रुपए का डिस्काउंट

फ्लिपकार्ट पर 'बिग बिलियन डे सेल' नाम से सेल लगी है, जिसमें आपको लैपटॉप, मोबाइल, पावरबैंक समेत बहुत सी चीजों पर शानदार ऑफर मिलेंगे। इस सेल में अगर आप Huawei P9 स्मार्टफोन खरीदते हैं तो आपको 25,000 रुपए की छूट मिलेगी। यानी 39,999 रुपए का ये फोन सिर्फ 14,999 रुपए में खरीद सकते हैं। फ्लिपकार्ट की यह सेल 20 सितंबर से शुरू हो रही है, जो पांच दिन यानी 24 सितंबर तक चलेगी। फ्लिपकार्ट करीब 500 ब्रैंड्स पर 'नेवर बिफोर' ऑफर दे रहा है।

80-90 फीसदी का डिस्काउंट

80-90 फीसदी का डिस्काउंट

फ्लिपकार्ट पर एक सेक्शन ऐसा भी है, जिसके तहत कंपनी कई चीजों पर 80-90 फीसदी तक का डिस्काउंट दे रही है। कंपनी ने इसमें करीब 17 चीजों को लिस्ट किया है। इसमें घड़ी, साड़ी, गाड़ी का कवर, चश्मे, परदे, जूते, शैंडल, बर्तन, ब्लूटूथ डिवाइस, शेविंग किट, महिलाओं का पर्स, तौलिया आदि हैं, जिन पर आप 80-90 फीसदी डिस्काउंट पा सकते हैं।

ये भी हैं शानदार ऑफर

ये भी हैं शानदार ऑफर

कंपनी कई सारे बड़े इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट पर भी ऑफर लाई है। इन पर कंपनी नो कॉस्ट ईएमआई का भी ऑफर दे रही है यानी बिना किसी ब्याज के प्रोडक्ट की कीमत किश्तों में अदा कर सकते हैं। इन प्रोडक्ट सैमसंग, सोनी और एलजी के टीवी भी हैं, जिन पर एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। साथ ही रेफ्रिजरेटर और वॉशिंग मशीन पर भी आपको नो कॉस्ट ईएमआई का विकल्प दिया जा रहा है।

Paytm Mall: मेरा कैशबैक सेल

Paytm Mall: मेरा कैशबैक सेल

पेटीएम की तरफ से पेटीएम मॉल पर मेरा कैशबैक सेल शुरू की गई है। पेटीएम मॉल की एस सेल में कंपनी 501 करोड़ रुपए तक का कैशबैक देने का दावा कर रही है। कंपनी अपने कई यूजर्स को 100 फीसदी तक का कैशबैक देगी। यह सेल 20 सितंबर से शुरू हो रही है जो चार दिन यानी 23 सितंबर तक चलेगी। कंपनी ने एक रिलीज के तहत कहा है कि वह हर रोज 25 फोन खरीददारों को 100 फीसदी तक का कैशबैक देगी। साथ ही, रोजाना 200 ग्राहकों को 100 ग्राम गोल्ड जीतने का भी मौका मिलेगा।

Amazon: Great Indian Sale

Amazon: Great Indian Sale

अमेजन पर भी 21 सितंबर से ग्रेट इंडियन सेल शुरू हो रही है। हालांकि, अगर आप अमेजन प्राइम के मेंबर हैं तो आपके लिए यह सेल 20 सितंबर को ही दोपहर 12 बजे से शुरू हो जाएगी। एचडीएफसी कार्ड से भुगतान करने पर 10 फीसदी अतिरिक्त कैशबैक मिलेगा। इस सेल में 70 फीसदी तक का डिस्काउंट मिल रहा है। अमेजन की यह सेल 5 दिन यानी 21 से लेकर 24 तारीख तक चलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+