Festive Season Sale: यहां मिल रहा है 70% तक डिस्काउंट, 100% तक कैशबैक

नई दिल्ली। त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है और इसी के साथ कई ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल पर सेल (Festive Season Sale) भी लग गई है। ऑनलाइन सजी इन दुकानों पर आपके लिए एक से बढ़कर एक ऑफर आए हैं, जिनका फायदा उठाकर आप इन त्योहारी सीजन में अपने घर के लिए जरूरी चीजें खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं कहां-कहां पर लगी है सेल।

Paytm Mall: मेरा कैशबैक सेल

Paytm Mall: मेरा कैशबैक सेल

पेटीएम की तरफ से पेटीएम मॉल पर मेरा कैशबैक सेल शुरू की गई है। पेटीएम मॉल की एस सेल में कंपनी 501 करोड़ रुपए तक का कैशबैक देने का दावा कर रही है। कंपनी अपने कई यूजर्स को 100 फीसदी तक का कैशबैक देगी। यह सेल 20 सितंबर से शुरू हो रही है जो चार दिन यानी 23 सितंबर तक चलेगी। कंपनी ने एक रिलीज के तहत कहा है कि वह हर रोज 25 फोन खरीददारों को 100 फीसदी तक का कैशबैक देगी। साथ ही, रोजाना 200 ग्राहकों को 100 ग्राम गोल्ड जीतने का भी मौका मिलेगा।

Flipkart: Big Billion Day Sale

Flipkart: Big Billion Day Sale

फ्लिपकार्ट पर भी 'बिग बिलियन डे सेल' नाम की सेल लगी है, जिसमें आपको लैपटॉप, मोबाइल, पावरबैंक समेत बहुत सी चीजों पर शानदार ऑफर मिलेंगे। इस सेल में अगर आप Huawei P9 स्मार्टफोन खरीदते हैं तो आपको 25,000 रुपए की छूट मिलेगी। यानी 39,999 रुपए का ये फोन सिर्फ 14,999 रुपए में खरीद सकते हैं। फ्लिपकार्ट की यह सेल 20 सितंबर से शुरू हो रही है, जो पांच दिन यानी 24 सितंबर तक चलेगी। फ्लिपकार्ट करीब 500 ब्रैंड्स पर 'नेवर बिफोर' ऑफर दे रहा है।

Amazon: Great Indian Sale

Amazon: Great Indian Sale

अमेजन पर भी 21 सितंबर से ग्रेट इंडियन सेल शुरू हो रही है। हालांकि, अगर आप अमेजन प्राइम के मेंबर हैं तो आपके लिए यह सेल 20 सितंबर को ही दोपहर 12 बजे से शुरू हो जाएगी। एचडीएफसी कार्ड से भुगतान करने पर 10 फीसदी अतिरिक्त कैशबैक मिलेगा। इस सेल में 70 फीसदी तक का डिस्काउंट मिल रहा है। अमेजन की यह सेल 5 दिन यानी 21 से लेकर 24 तारीख तक चलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+