Festive Offer: ये 3 दोपहिया वाहन कंपनियां दे रहीं तगड़ा डिस्काउंट

नई दिल्ली। त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है और इसमें ग्राहकों को लुभाने के लिए कंपनियां एक से बढ़कर एक ऑफर ला रही हैं। यह ऑफर न केवल ऑनलाइन मिल रहा है, बल्कि ऑफलाइन भी शानदार ऑफर की बहार सी आई हुई है। इसी बीच नवरात्रि के पावन अवसर पर अपने ग्राहकों के लिए तीन दोपहिया वाहन कंपनियां शानदार ऑफर लाई हैं। इनमें हीरो मोटोकॉर्प, टीवीएस और बजाज हैं। आइए जानते हैं क्या हैं इन कंपनियों के ऑफर।

हीरो मोटोकॉर्प

हीरो मोटोकॉर्प

कंपनी ने स्कूटर पर 3000 रुपए का डिस्काउंट देने की पेशकश की है। वहीं अगर आप सरकारी कर्मचारी हैं तो आपको 1500 रुपए का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। यह डिस्काउंट सभी स्कूटर्स Maestro Edge, Duet और Pleasure पर मिल रहा है। डिस्काउंट से Maestro Edge और Duet की कीमतों में 6 फीसदी और Pleasure की कीमत में 6.5 फीसदी की गिरावट आई है। Maestro Edge की कीमत 50,502 से 51,528 रुपए, Duet की कीमत 49,565 रुपए और Pleasure की कीमत 46,480-48,019 रुपए है।

बजाज ऑटो

बजाज ऑटो

बजाज की भी कई बाइक पपर 2100 रुपए और प्रीमियम बाइक पर 6400 रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है। पहले कंपनी की 150सीसी वाली बजाज वी15 की कीमत 63,080 रुपए थी, जिस पर अब 2100 रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है। बजाज वी12 पर 1900 रुपए ,बजाज डिस्कवर 125 सीसी पर 1700 रुपए, बजाज प्लेटिना पर 1500 रुपए, बजाज सीटी100 पर 1000 रुपए और पल्सर रेंज की बाइक्स पर 4600 से 6400 रुपए तक का कैश डिस्काउंट बिक रहा है।

 टीवीएस

टीवीएस

टीवीएस की गाड़ियों पर 5 साल की वारंटी दी जा रही है। इसके लिए ग्राहकों को अतिरिक्त पैसे देने की जरूरत नहीं होगी। सिर्फ 5999 रुपए का डाउन पेमेंट देकर 0 फीसदी प्रोसेसिंग फीस, 0 फीसदी डॉक्युमेंटेशन चार्ज के साथ-साथ 8500 रुपए की बचत की जा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+