Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सातवां वेतन आयोग: इंतजार करते-करते थक गए, अब मांगेंगे जवाब

मौजूदा समय में करीब 52 लाख कर्मचारी सातवें वेतन आयोग का इंतजार कर रहे हैं। इन सभी लोगों के लिए अब और अधिक इंतजार करना मुश्किल होता जा रहा है।

नई दिल्ली। सातवें वेतन आयोग पर अपडेट का इंतजार करते-करते थक चुके कर्मचारी अब सरकारी अधिकारियों से मिलने की योजना बना रहे हैं और उनसे मिलकर वह जानना चाहते हैं कि आखिर यह प्रक्रिया कहां तक पहुंची है। कर्मचारी यूनियन के अधिकारी यह जानना चाहते हैं कि सातवें वेतन आयोग के तहत उनके एचआरए और अन्य अलाउंस की क्या स्थिति है।

सातवां वेतन आयोग: इंतजार करते-करते थक गए, अब मांगेंगे जवाब

वनइंडिया ने कुछ यूनियन अधिकारियों से बात की तो उन्होंने बताया कि वह सरकार के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों से मिलेंगे और इस मामले में अपडेट मांगेंगे। सरकारी अधिकारियों से पूछा जाएगा कि आखिर एचआरए और अन्य अलाउंस को लेकर इतनी अधिक गोपनीयता क्यों बरती जा रही है और सातवें वेतन आयोग के हिसाब से एचआरए और अलाउंस के बारे में कोई अपडेट क्यों नहीं दिया जा रहा है।

मौजूदा समय में करीब 52 लाख कर्मचारी सातवें वेतन आयोग का इंतजार कर रहे हैं। इन सभी लोगों के लिए अब और अधिक इंतजार करना मुश्किल होता जा रहा है। कर्मचारी जानना चाहते हैं कि आखिर मामला कहां तक पहुंचा है और इस समय क्या स्थिति है। इसी के चलते अब कर्मचारी यूनियन के कुछ अधिकारियों ने यह फैसला किया है कि वह सरकार के अधिकारियों से मिलेंगे और इस बारे में अपडेट लेंगे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+