सिर्फ 500 नहीं, अब 100 और 1000 के नकली नोट भी बाजार में
नई दिल्ली। देश में नकली नोटों का धंधा फिर से जोड़ पकड़ रहा है। नकली नोटों का धंधा करने वालों ने इस बार 500 नहीं, बल्कि 100 और 1000 रूपए को टार्गेट किया है। इस बात को आईबीआई ने भी मान ली है।

आरबीआई द्वारा जारी की गई वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार बैंकिंग सिस्टम ने वित्तीय वर्ष 2014 में 500 रुपए के 2.52 लाख पीस नकली नोट पकड़े हैं। साल भर पहले इनकी संख्या 2.81 लाख थी, वहीं 1,000 रुपये के नकली नोट 1.10 लाख पकड़े गए।
गौरतलब है कि नकली और असली नोटों की पहचान के कई तरीके हैं, जो आपको नकली नोटों से बचा सकता है। जैसे कि वॉटरमार्क, सिक्यॉरिटी थ्रेड, लेटेंट इमेज, आईडेंटिफिकेशन मार्क आदि। साथ ही महात्मा गांधी की तस्वीर, रिजर्व बैंक की सील, गारंटी एंड प्रॉमिस क्लॉज, अशोक स्तम्भ और आरबीआई गर्वनर के हस्ताक्षर इंटेगिलयो प्रिंटिंग में होते हैं, यानी कि यह उभरे हुए होते हैं और हाथ लगाने पर महसूस किए जा सकते हैं।
आरबीआई की वार्षिक रिपोर्ट में कहा गया है, "2013-14 में 1000 और 100 रूपए के नकली नोर्ट क्रमश: 11.8 प्रतिशत और 9.8 प्रतिशत बढ़े। वहीं 500 रूपए के नकली नोटों में 10.3 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।"












Click it and Unblock the Notifications