Facebook के ठप होते ही टेलीग्राम की चांदी, 1 दिन में जुड़े 30 लाख यूजर्स
Facebook के ठप होते ही टेलीग्राम से 1 दिन में जुड़े 30 लाख यूजर्स
नई दिल्ली। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक की मुश्किल पिछले कुछ दिनों से थमने का नाम नहीं ले रही है। पहले डेटा लीक मामले में तो अब फेसबुक सर्वर डाउन होने की वजह से मुश्किल बढ़ रही है। फेसबुक ठप होने की वजह से सबसे ज्यादा फायदा मैसेजिंग सर्विस प्रोवाइडर टेलीग्राम को हुआ है। पिछले 24 घंटे में फेसबुक, फेसबुक मैसेंजर, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के ठप होने के कारण टेलीग्राम को बड़ा फायदा हुआ है। पिछले 24 घंटे के भीतर 30 लाख नए यूजर्स ने टेलिग्राम पर साइन अप किया है।

हालांकि फेसबुक के मुकाबले लोग टेलीग्राम को ज्यादा पसंद करने लगे है। फेसबुक पर जहां यूजर्स के डेटा चोरी और और उसके आधार पर विज्ञापन टार्गेट करने का आरोप लग चुका है तो वहीं टेलीग्राम हमेशा यूजर्स की प्राइवेसी को मुख्य फीचर के रूप में जोर देता है।
आपको बता दें कि बीती रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम डाउन हो गए थे। जिसके बाद यूजर्स ने सोशल मीडिया पर इसकी शिकायत करनी शुरू कर दी। हालांकि कुछ देर बाद इस समस्या को ठीक कर लिया गया,लेकिन फेसबुक के डाउन होते ही टेलीग्राम की लॉटरी लग गई।












Click it and Unblock the Notifications