हर बीमार का इलाज करेगी फेसबुक, खर्च करेगी 3 अरब डॉलर

नई दिल्ली। सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक अब समाजसेवा के क्षेत्र में बड़ा योगदान करने जा रही है। फेसबुक अब दुनिया से बीमारियों को खत्म करने के लिए मुहीम चलाने जा रही है। खुद फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग और उनकी पत्नी प्रिसीला चान ने इसका ऐलान किया है।

mark zuckerberg

जुकरबर्ग और उनकी पत्नी चान ने सैन फ्रांसिस्को में इसका ऐलान किया और कहा कि वो चाहते हैं कि उनका लक्ष्य है कि लोगों को बीमारी से खास कर बच्चों को बीमारियों से बचाया जा सके। आपको बता दें कि चान एक बाल रोग विशेषज्ञ है और सोशल वर्क से भी जुड़ी है। मार्क और उनकी पत्नी ने परमार्थ कार्यों के लिये चान जुकरबर्ग इनीशिएटिव नाम की संस्था खोल रखी है, जिसके माधय्म से वो सामाजिक कार्य करते है।

जुकरबर्ग और उनकी पत्नी प्रिसीला चान ने कहा कि वो इस सदी के अंत तक सभी बीमारियों के उन्मूलन के लिये अगले 10 साल में 3 अरब डॉलर खर्च करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य बच्चों में बीमारी से बचाना है। इस ऐलान के मुताबिक फेसबुक द्वारा जारी की गई ये राशि चिकित्सा शोध एवं संबंधित क्षेत्रों में ख र्च किया जाएगा, जिसकी मदद से बच्चों को बीमारी से बचाया जा सकेगा। इस मौके पर मार्क जुकरबर्ग ने कहा कि इस पहल से बच्चों के लिये एक बेहतर भविष्य बनाया जा सकेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+