फेसबुक ने मैसेंजर लाइट में भी लॉन्च किया वीडियो कॉलिंग, धीमे इंटरनेट कनेक्शन में भी करेगा काम
नई दिल्ली। बीते एक साल में मैसेंजर में वीडियो चैटिंग की बढ़ती सुविधा को देखते हुए फेसबुक ने अब इस सुविधा को मैसेंजर के हल्के वर्जन Messenger Lite ऐप में भी लॉन्च करने का फैसला लिया है। मैसेंजर लाइट ऐप का नया वर्जन गूगल प्ले स्टार पर भी आ गया है और इसकी साइज केवल 10एमबी है।

17 अरब लोगों ने किया वीडियो चैट
बता दें कि बीते साल 2017 में फेसबुक मैसेंजर पर यूजर्स 17 अरब बार वीडियो चैट की थी। इसी को देखते हुए फेसबुक ने मैसेजंर लाइट एप में भी वीडियो चैट की सुविधा देने को सोचा। फेसबुक ने अपने इस अपडेट की एक ब्लॉग के जरिए सूचना देते हुए कहा कि अब इस अपडेट से कम रैम का फोन और स्लो इंटरनेट कनेक्शन रखने वाले यूजर्स भी आसानी से वीडियो चैट कर पाएंगे।

वीडियो चैट के साथ ये सुविधा भी यूजर्स को मिली
फेसबुक ने मैंसेजर लाइट ऐप में वीडियो चैट की सुविधा देने के साथ ही यूजर्स को एक और सुविधा दी है ये सुविधा है वीडियो चैट को वॉयस काल में बदलने की। दरअसल, मैंसेजर ऐप के जरिए जब यूजर्स वीडियो क़ल करेंगे तो यूजर्स को एक बटन दिखेगा जिसके दबाते ही वो वीडियो कॉल को वायस काल में बदल सकते हैं।

फेसबुक ने किया ये ऐलान
फेसबुक ने अपने ब्लॉग में इस अपडेट को लॉन्च करने की घोषणा करते हुए लिखा, 'आज हमें यह ऐलान करते हुए काफी खुशी हो रही है कि हमने मैसेंजर लाइट ऐप के एंड्रॉयड वर्जन के लिए वीडियो चैट का अपडेट जारी किया है। इस अपडेट के जरिए अब करोड़ों स्लो इंटरनेट कनेक्शन वाले यूजर्स अपने दोस्तों और परिवार के साथ वीडियो कॉलिग कर सकेंगे।'












Click it and Unblock the Notifications