Stock Market: एग्जिट पोल में BJP की बड़ी जीत! शेयर बाजार में 12.48 लाख करोड़ रुपए का उछाल

Stock Market News: लोकसभा चुनाव 2024 के मतदान के सातों चरण संपन्न हो चुके हैं। अब 4 जून को नतीजों का इंतजार खत्म होने जा रहा है। लेकिन, उससे पहले, एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की बड़ी जीत के अनुमान के बाद शेयर बाजार में भारी उछाल सामने आया है।

एग्जिट पोल के पूर्वानुमान के अनुसार, राजनीतिक स्थिरता की उम्मीदों पर भरोसा करते हुए शेयर बाजार ने शुरुआती कारोबार में भारी उछाल दर्ज किया है। 30 शेयरों वाले सेंसेक्स में आज सुबह 2,000 से अधिक अंकों की तेजी आई, जबकि 50 शेयरों वाले निफ्टी ने बाजार खुलने के दौरान चार साल में सबसे बड़ी उछाल दर्ज की। इस तेजी ने बीएसई शेयरों के बाजार पूंजीकरण में 12.48 लाख करोड़ रुपए की बढ़ोतरी की।

Exit Polls Affect Stock Market

सेंसेक्स और निफ्टी रिकॉर्ड हाई लेवल
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने आज अपने रिकॉर्ड हाई लेवल को छुआ। सेंसेक्स और निफ्टी के सभी शेयर अब हरे निशान पर हैं। प्री-ओपन के समय निफ्टी 800 अंक या 3.58 फीसदी बढ़कर 23,227.90 पर पहुंच गया, जबकि सेंसेक्स 2,621.98 अंक या 3.55 फीसदी बढ़कर 76,583.29 पर पहुंच गया।

अडानी पोर्ट्स, अडानी इंटरप्राइजेज, पावर ग्रिड, श्रीराम फाइनेंस और एनटीपीसी उन शीर्ष प्रदर्शनकर्ताओं में शामिल हैं, जिन्होंने महत्वपूर्ण लाभ के साथ बाजार में तेजी का नेतृत्व किया। 8.2 फीसदी की मजबूत राजकोषीय वृद्धि का संकेत देने वाले नवीनतम जीडीपी आंकड़ों ने भी बाजार की धारणा को मजबूत किया।

प्रॉफिट आइडिया के संस्थापक और प्रबंध निदेशक वरुण अग्रवाल ने कहा क‍ि भारत की चौथी तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर 7.8 प्रतिशत रही, जो उम्मीदों से कहीं ज़्यादा है। वित्तीय वर्ष की वृद्धि दर 8.2 प्रतिशत रही। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि कल आने वाले नतीजों की प्रत्याशा में बाजार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

'सत्ता में बीजेपी की वापसी'
बीती 1 जून के एग्जिट पोल के अनुसार, बीजेपी सत्ता में वापस आएगी और सत्तारूढ़ एनडीए गठबंधन 365 सीटें जीतेगा। देश में सरकार बनाने के लिए किसी पार्टी या गठबंधन को कम से कम 272 सीटों की जरूरत होती है। विश्लेषकों के अनुसार, बाजार राजनीतिक स्थिरता को प्राथमिकता देता है और सरकार में बदलाव से शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का जोखिम रहता है। बीजेपी ने एग्जिट पोल के पूर्वानुमानों का स्वागत किया है। वहीं, विपक्ष ने पूर्वानुमान को खारिज कर दिया है और कहा है कि मतगणना के दिन पूरी तरह से अलग तस्वीर सामने आएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+