वनइंडिया एक्सक्लूसिव: जियो से जुड़ी अनसुनी बातें

मुंबई। आज रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के एमडी मुकेश अंबानी ने रिलायंस जियो के आधिकारिक लॉन्च के दौरान कई बड़े ऐलान करके देश भर के लोगों को चौंका दिया है। इस लांचिग के बाद ही चारों ओर जियो को लेकर काफी बातें होने लगी हैं। लेकिन इतना महात्वाकांक्षी प्रोजेक्ट एक दिन में तो लांच नहीं हुआ है। जाहिर है इसके पीछे काफी मेहनत और कोशिश है।

'रिलांयस जियो', 'डेटागिरी' और 'शाहरूख खान'...सब गजब है..

Exclusive: Unknown facts about Reliance Jio

इसलिए आईये हम आपको बताते हैं जियो से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें

जियो के साथ ही साथ अंबानी ने किया बेटे आकाश और बेटी ईशा को भी लांच

आपको बता दें कि अपने ड्रीम प्रोजेक्ट यानी कि रिलायंस जियो को मूर्तरूप देने के लिए अंबानी ने अपनी कंपनी में 15000 लोगों को रखा है। जियो में कार्यरत एक व्‍यक्ति ने वनइंडिया से बात करते हुए निम्निलिखित बातें बतायी हैं।

  • कंपनी के कर्मचारी ने कहा कि एक महीने में कम से दो या तीन बार काम का जायजा लेने के लिए मुकेश अंबानी अपने हेलीकाप्‍टर से जियो के मुंबई ऑफिस आते हैं।
  • जिस वक्त अंबानी की एक टीम लाइनें बिछाने में व्यस्त थीं उसी वक्त एक दूसरी कंपनी जिसका नाम 'रैनकोर टेक्‍नोलॉजी' है, वो जियो को तैयार करने में जुटी हुई थी, ताकि वक्त पर काम शुरू हो सके।
  • जियो कंपनी में 24 वर्ष से लेकर 45 वर्ष तक के लोग हैं, सभी कर्मचारियों की औसत आयु मात्र 30 वर्ष है।
  • जियो के नेटवर्क में प्रयोग होने वाली तमाम ऐसी चिप हैं, जिन की डिजाइन मैसूर से लेकर कोरिया व चीन में तैयार की गई है।
  • यहां आपको बता दें कि 'रैनकोर टेक्‍नोलॉजी' को अंबानी ने टैलीकॉम के क्षेत्र में रिसर्च एंड डेवलपमेंट के लिये लॉन्‍च किया था, बाद में इसी टीम ने जियो की तकनीक को विकसित किया।
  • जब तकनीक विकसित हो गई, तब 'रैनकोर टेक्‍नोलॉजी' प्राइवेट लिमिटेड का विलय जियो में हो गया और रैनकोर के सभी कर्मचारी जियो के कर्मचारी बन गये।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+