EPFO का बड़ा फैसला, अब कर्मचारी भी अपनी नौकरी छोड़ने की तिथि कर सकेंगे अपडेट

नई दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) नौकरी-पेशा कर्मचारी को बड़ी राहत देने वाली है। अब कोई कर्मचारी अचानक नौकरी छोड़ता है तो EPF अकाउंट में इसकी जानकारी अपडेट करना बहुत की सिरदर्दी का काम होता है। इसी बीच अगर आप नए संस्थान को ज्वाइन करते हैं, तो ईपीएफ ट्रांसफर करने की जरूरत पड़ी है। इसके लिए सबसे जरूरी है कि ईपीएफओ पोर्टल पर आपको पिछली कंपनी से एक्जिट होना। जिसके लिए पुरानी कंपनी के एचआर डिपार्टमेंट को बोलना पड़ता है। अब ईपीएफओ ने इस काम को आसान बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है।

Recommended Video

    PF Account में शुरू हुई अब ये Online Facility, Employees घर बैठ कर सकते हैं Update | वनइंडिया हिंदी
    कर्मचारी भी अपनी नौकरी छोड़ने की तिथि कर सकेंगे अपडेट

    कर्मचारी भी अपनी नौकरी छोड़ने की तिथि कर सकेंगे अपडेट

    ईपीएफओ ने इस बारे में जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर की है। अब कर्मचारी भी अपनी नौकरी छोड़ने की तिथि को ईपीएफओ की साइट पर जाकर अपडेट कर सकते हैं।

    ऐसे ऑनलाइन अपडेट करें नौकरी छोड़ने की तिथि:

    ऐसे ऑनलाइन अपडेट करें नौकरी छोड़ने की तिथि:


    1- सबसे पहले पोर्टल https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर UAN और पासवर्ड से लॉग इन करें।
    2- लॉग इन होने पर Manage पर जाएं और Mark Exit पर क्लिक करें।
    3- ड्रॉप डाउन के तहत select employment से PF Account Number को चुनें।
    4- इसके बाद अब Date of Exit और Reason of exit पर क्लिक करें।
    5- फिर Request OTP पर क्लिक करें और आधार से लिंक्ड मोबाइल नंबर पर आए हुए वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी डालें।
    6- अब चेक बॉक्स को सलेक्ट करें।
    7. इसके बाद update पर क्लिक करें और OK पर क्लिक करें।
    8- ऐसा करते ही आपका Date of Exit अपडेट हो जाता है।

    6 करोड़ पीएफ सब्सक्राइबर्स के लिए खुशखबरी, मिलेगा 8.50 फीसदी ब्याज

    6 करोड़ पीएफ सब्सक्राइबर्स के लिए खुशखबरी, मिलेगा 8.50 फीसदी ब्याज

    पीएफ सब्सक्राइबर्स को जल्द ही बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। उनके खाते में जल्द ही पैसे आने वाले है। इस महीने के अंत तक उन्हें बड़ा तोहफा मिल सकता है। कर्मचारी भविष्य निधि ने दिसंबर 2020 के अंत तक वित्तीय वर्ष के लिए ईपीएफ पर एकमुश्त 8.50 फीसदी ब्याज जारी कर सकती है। श्रम मंत्रालय ने पीएफ ब्याज दर के एकमुश्त भुगतान को लेकर वित्त मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा है, जिसमें पीएफ की ब्याज दर को वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए 8.5 फीसदी करने पर सहमति देने की बात कही गई है। माना जा रहा है कि वित्त मंत्रालय की ओर से इस महीने इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है। जिसके बाद उम्मीद की जा रही है कि अंशधारकों के लिए साल के अंत तक राहतभरी खबर आ सकती है और उनके खाते में एकमुश्त 8.50 फीसदी ब्याज डालेंगे।

    कंपनियों को EPFO में अब समय पर जमा कराना होगा कर्मिचारियों का PF पार्ट

    कंपनियों को EPFO में अब समय पर जमा कराना होगा कर्मिचारियों का PF पार्ट

    सैलरी क्लास के लिए इस बार के आम बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बड़ा ऐलान किया है। वेतनभोगियों के लिए बड़ी राहत देते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि अगर एम्प्लॉयर कर्मचारी का पीएफ योगदान देर से जमा करता है तो उसे एम्प्लॉयर को छूट में लाभ नहीं मिलेगा। वित्त मंत्री ने कर्मचारियों की परेशानी का जिक्र करते हुए कहा कि हमने यह देखा है कि कुछ नियोक्ता समय पर कर्मचारी की ओर से काटी गई पीएफ की राशि को जमा नहीं करते हैं। कंपनियां कर्मचारी के वेतन से ही पीएफ और अन्य सामाजिक सुरक्षा योजना के नाम पर राशि काटते हैं लेकिन उसे समय पर जमा नहीं करते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+