पीएफ खाता धारकों को सरकार ने दिया झटका, ब्‍याज दर घटाकर 8.65 फीसदी की

एफ खाताधारकों को मोदी सरकार ने जोर का झटका दिया है। अब पीएफ जमा पर वर्ष 2016-17 के दौरान खाता धारकों 8.65 फीसदी ब्‍याज दर मिलेगी।

नई दिल्‍ली। पीएफ खाताधारकों को मोदी सरकार ने जोर का झटका दिया है। अब पीएफ जमा पर वर्ष 2016-17 के दौरान खाता धारकों 8.65 फीसदी ब्‍याज दर मिलेगी। जो पहले 8.8 फीसदी थी।

provident fund interest rate cut by government

बताया जा रहा है कि पीएफ खाताधारकों के लिए ब्‍याज दर 8.65 फीसदी तय की गई है। यह ब्‍याज दर वित्‍त वर्ष 2016-17 के लिए होगी।

आपको बताते चले कि वित्‍त वर्ष 2015-16 के लिए पीएफ ब्‍याज दर को 8.7 फीसदी करने के फैसले का पूरे देश भर में विरोध हुआ था। बाद में सरकार को इस फैसले को वापस लेना पड़ा था।

बाद में इसे 8.8 फीसदी कर दिया गया था। इससे पहले केंद्र सरकार ने छोटी बचत योजनाओं पर ब्‍याज दर को 0.1 फीसदी घटा दिया था। इसके बाद पीपीएफ, किसान विकास पत्र, सुकन्‍या खाता पर मिलने वाला ब्‍याज कम हो गया था।


देश भर में 4 करोड़ पीएफ खाताधारक हैं। भारतीय मजदूर संघ के उपाध्‍यक्ष विर्जेश उपाध्‍याय और इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस के उपाध्‍यक्ष अशोक सिंह ने बेंगलुरू में इस बावत हुई बैठक के बाद पीटीआई से बातचीत करते हुए कहा कि वित्‍त वर्ष 2016-17 के पीएफ पर ब्‍याज दर को 8.65 फीसदी तय किया गया है जबकि वित्‍त वर्ष 2015-16 में पीएफ पर ब्‍याज दर 8.80 फीसदी थी।

बताया जा रहा है कि ईपीएफओ के अनुसार अगर पीएफ पर ब्‍याज दर को 8.8 फीसदी रखा जाता तो सरकार को चालू वित्‍त वर्ष में करीब 383 करोड़ रुपए का घाटा हो सकता था।

ईपीएफओ ने वित्‍त वर्ष 2016-17 में उसकी आय 39,084 करोड़ रुपए रहने का अनुमान लगाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+