PNB Scam: दुबई में नीरव मोदी की 11 संपत्तियां जब्त, मेहुल चोकसी का एक साथी गिरफ्तार

नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े बैंकिंग घोटाले के आरोपी नीरव मोदी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने दुबई में नीरव मोदी की 11 संपत्तियों को जब्त कर लिया है। प्रवर्तन निदेशालय ने दुबई में नीरव मोदी और उसके फर्म की 56 करोड़ की11 संपत्तियों को जब्त कर लिया। वहीं कोलकाता में मेहुल चोकसी की कंपनी के एक बड़े अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है। ईडी ने एक फर्जी कंपनी के निदेशक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए शख्स का नाम दीपक कृष्णा राव कुलकर्णी बताया जा रहा है।

 Enforcement Directorate attaches 11 properties in Dubai of Nirav Modi and his group Company

ईडी ने उन्हें कोलकाता हवाईअड्डे से गिरफ्तार किया । ईडी ने उसे मेहुल चोकसी के खिलाफ दायर आरोपपत्र में भी आरोपी बनाया है। आपको बता दें कि इससे पहले ईडी ने नीरव मोदी और उसके परिवार की 637 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त कर ली है।गौरतलब है कि नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चौकसी ने पंजाब नेशनल बैंक में 14 हजार करोड़ रुपए के वित्तीय घोटाले को अंजाम दिया। इस घोटाले के बाद दोनों देश छोड़कर फरार हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+