हजारों को बेरोजगार करने के बाद भी नहीं भरा एलन मस्क का मन, फिर छंटनी की तैयारी में Twitter

कई विशेषज्ञों ने दुनिया में आर्थिक मंदी की आशंका जताई है, जिसका प्रभाव अब टेक कंपनियों पर पड़ने लगा है। हाल ही में एलन मस्क ने ट्विटर को टेकओवर करके हजारों कर्मचारियों को निकाल दिया था, जिसमें उसके सीईओ पराग अग्रवाल भी शामिल थे। इसके बाद लग रहा था कि अब वहां पर सब सही चलेगा, लेकिन खबर आ रही कि एलन मस्क ने फिर से छंटनी पर विचार शुरू कर दिया है।

Elon Musk

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक इस बार सेल्स और पार्टनरशिप डिपार्टमेंट के कर्मचारियों की छंटनी ट्विटर करेगा। आशंका जताई जा रही कि सोमवार या मंगलवार में इस नई छंटनी की घोषणा कर दी जाएगी। इस खबर के सामने आने से वहां के कर्मचारियों में दहशत का माहौल है। हालांकि मार्केटिंग और सेल्स की जिम्मेदारी संभाल रहे ट्विटर के अधिकारी रॉबिन व्हीलर ने इससे इनकार किया है।

बिजनेस बुरी तरह से प्रभावित
वहीं जब मीडिया ने कंपनी से इस बारे में संपर्क करने की कोशिश की, तो उन्होंने इसका कोई जवाब नहीं दिया। एक रिपोर्ट के मुताबिक ट्विटर में 7500 से ज्यादा कर्मचारी हैं, जिसमें से 50 प्रतिशत को निकाल दिया गया। इसके अलावा कंपनी ने वर्क फ्रॉम होम पॉलिसी भी पूरी तरह से खत्म कर दी है। वहीं मस्क के कड़े फैसलों की वजह से करीब 1200 कर्मचारियों ने अपने आप ही इस्तीफा दे दिया। ऐसे में उसका बिजनेस बुरी तरह से प्रभावित है।

विज्ञापन देने वाले बना रहे दूरी
ट्विटर को खरीदने के बाद एलन मस्क ने ब्लू टिक वालों से पैसे वसूलने के प्लान बनाया था। इसके बाद कई फर्जी खातों को वेरिफाई कर दिया गया। जिस पर उन्होंने जमकर फालतू पोस्ट कीं। सूत्रों के मुताबिक इन सब विवादों के चलते अब विज्ञापन देने वाले ट्विटर से दूरी बना रहे, जिससे उसका नुकसान बढ़ता जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+