एलन मस्क का ट्विटर डील रद्द करने के लिए नया कदम, व्हिसलब्लोअर के दावों के बाद फिर से भेजा पत्र
नई दिल्ली, 30 अगस्त। टेस्ला के सीईओ एलन मस्क एलन मस्क ने व्हिसलब्लोअर के दावों के बाद ट्विटर डील को रद्द करने के लिए नया पत्र भेजा है। साथ ही मस्क ने व्हिसलब्लोअर और ट्विटर के सुरक्षा के पूर्व प्रमुख पीटर जटको से माइक्रोब्लॉगिंग साइट स्पैम खाते को मापने के तरीके के बारे में जानकारी मांगी है। मस्क ने इसके लिए दो पत्र भेजे हैं। जिसमें ट्विटर इंक को डील टर्मिनेशन का एक पत्र शामिल है।

दुनिया के सबसे अमीर शख्स व टेस्ला के सीईओ ने जुलाई में ट्विटर के लिए 44 अरब डॉलर की डील प्रस्ताव को ये कहते हुए रद्द करने की बात कहकर सभी को चौंका दिया था। मस्क ने कहा कि कंपनी ने उन्हें और नियामकों को माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर स्पैम या बॉट खातों की सही संख्या के बारे में गुमराह किया है। सोमवार को एक अदालती कार्रवाई को लेकर मस्क ने व्हिसलब्लोअर और ट्विटर से माइक्रोब्लॉगिंग साइट स्पैम अकाउंट को मापने के तरीके के बारे में जानकारी मांगी है। व्हिसलब्लोअर और ट्विटर के सुरक्षा के पूर्व प्रमुख पीटर जटको ने अपनी शिकायत में कहा कि पिछले हफ्ते ये पता चला कि कंपनी ने झूठा दावा किया कि उसने स्पैम को कम करने पर उपयोगकर्ता की वृद्धि को प्राथमिकता दी।
मस्क ने ट्विटर पर एंड्रिया स्ट्रोप्पा नामक एक डेटा एनालिस्ट के ट्वीट को लेकर ये कदम उठाया है। स्टोप्पा ने लिखा था, 'जब मस्क ने ट्विटर से फर्जी अकाउंट्स के बारे में जानकारी मांगी तो उन्होंने स्पष्ट जवाब नहीं दिया। पहले एक पुराना डेटा उपलब्ध कराया गया। बाद में एक फेक डेटा भी दिया गया और अंत में ऐसा डेटा मिला जिसमें फर्जी अकाउंट्स को पहले से ही सस्पेंड कर दिया गया था।
बता दें कि 13 अप्रैल को मस्क ने ट्विटर को खरीदने का ऐलान करके लोगों को चौंका दिया था। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को 54.2 डॉलर प्रति शेयर के रेट से 44 अरब डॉलर में खरीदने का ऑफर दिया। डील को लेकर 13 अप्रैल की फाइलिंग में यह बात सामने आई। लेकिन बाद में 13 मई को एलॉन मस्क ने ट्विटर डील को होल्ड कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications