एलन मस्क ने की इस क्रिप्टोकरेंसी की तारीफ, बताया बिटकॉइन से भी बढ़िया, जानिए क्या है खास?
वाशिंगटन, 14 दिसम्बर। टाइम मैगजीन के पर्सन ऑफ द ईयर चुने गए एलन मस्क का क्रिप्टोकरेंसी को लेकर प्यार छिपा नहीं है। क्रिप्टो बाजार में गहरी दिलचस्पी रखने वाले एलन मस्क अक्सर सोशल मीडिया पर क्रिप्टोकरेंसी के बारे में अपनी राय देते रहते हैं। अब उन्होंने एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने डोजकॉइन को ट्रांजेक्शन के लिहाज से बढ़िया क्रिप्टोकरेंसी बताया है। मस्क ने इसकी तारीफ करते हुए इसे दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन से भी बढ़िया बता दिया।

मस्क, जो अपने क्रिप्टोक्यूरेंसी एंडोर्समेंट के लिए जाने जाते हैं, ने अक्टूबर में अपनी होल्डिंग्स को दोहराया जो कि बिटकॉइन, एथेरियम और डॉगकोइन तक सीमित हैं। वह क्रिप्टोक्यूरेंसी स्पेस को करीब से देखता है और नियमित रूप से अपनी टिप्पणियों को ट्वीट करता है।
डोजकॉइन को बताया बेहतर क्रिप्टोकरेंसी
क्रिप्टोकरेंसी को समर्थन के लिए मशहूर एलन मस्क ने अक्टूबर में बताया था कि उनके बास बिटकॉइन, एथेरियम और डोजकॉइन की होल्डिंग है। टाइम के साथ एक हालिया इंटरव्यू में टेस्ला प्रमुख ने बताया कि रोजाना लेनदेन की अगर बात की जाए तो डोजकॉइन एक बेहतर करेंसी है।
मस्क ने मैगजीन को बताया "बिटकॉइन की ट्रांजेक्शन वैल्यू कम है और प्रति ट्रांजेक्शन इसकी लागत अधिक है।" उन्होंने बिटकॉइन की कीमत की तरफ इशार करते हुए कहा कि "यह जमा करने के लिए एक बढ़िया करेंसी है लेकिन जब रोजाना लेनदेन के लिहाज से इसे देखा जाए तो बिटकॉइन अच्छा विकल्प नहीं है।"
डोजकॉइन की खूबियों के बारे में बताते हुए मस्क ने आगे कहा "भले ही इसे एक मजाक के रूप में बनाया गया था, लेकिन डोजकॉइन लेनदेन के लिए बहुत ही अनुकूल है। बिटकॉइन की तुलना में डोजकॉइन में प्रति दिन लेनदेन में बहुत अधिक क्षमता है।"












Click it and Unblock the Notifications