लगता है अपुन ही भगवान है...एलन मस्क का हुआ Twitter, सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़
लगता है अपुन ही भगवान है...एलन मस्क का हुआ Twitter, सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़
नई दिल्ली। टेस्ला कंपनी के मालिक और दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क अब ट्विटर के भी मालिक हो गए हैं। लंबी बातचीत के बाद एलन मस्क ने ट्विटर का अधिग्रहण कर लिया। 44 बिलियन डॉलर में मस्क ने ट्विटर को खरीदा है। ट्विटर की खरीदारी का ऐलान हुआ तो यूजर्स ने भी अपने अंदाज में इस खबर पर रिएक्ट किया है। ट्विटर पर ऐसे मीम्स की बाढ़ आ गई है।

Recommended Video
कुछ एलन मस्क को बधाई देते हुए मीम्स शेयर कर रहे हैं तो कुछ ट्विटर के वर्तमान सीईओ पराग अग्रवाल को टैग करते हुए ट्वीट कर रहे हैं। पिछले कई घंटों से पराग अग्रवाल ट्रेंड कर रहे हैं। वहीं कुछ लोगों ने ब्लॉक अकाउंट को बहाल करने को लेकर सवाल किया तो कुछ ने ट्विटर के मौजूदा स्टाफ की स्थिति को लेकर चिंता जताई है।
ट्विटर की बिकने की खबर आते ही सोशल मी़डिया पर #ElonMusk और #ParagAgrawal ट्रेंड करने लगा। लोग अलग-अलग तरह के फनी मीम्स शेयर कर रहे हैं। इनमें से कुछ मीस्म हम आपसे शेयर कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications