Elon Musk: एक बार फिर से दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने एलन मस्क, जानिए कितनी हुई संपत्ति

एलन मस्क एक बार फिर से दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। टेस्ला के शेयर में उछाल के बाद मस्क की संपत्ति में जबरदस्त इजाफा हुआ है। पिछले साल ट्विटर को खरीदने के बाद मस्क की संपत्ति घट गई थी

elon musk

Elon Musk Richest Man of the World: एक बार फिर से एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। जिस तरह से टेस्ला के स्टॉक के दाम में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है उसके बाद मस्क की संपत्ति में जबरदस्त इजाफा हुआ है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार एलन मस्क फिर से दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। दरअसल दिसंबर 2022 में एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति के पहले पायदान से हट गए थे, इसकी बड़ी वजह टेस्ला के शेयर में भारी गिरावट थी। उनकी जगह बर्नार्ड अर्नॉल्ड के सीईओ लुईस विटन दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए थे। लेकिन दो महीने के बाद एक बार फिर से एलन मस्क ने अपनी जगह वापस पा ली है।

कितनी संपत्ति के मालिक

कितनी संपत्ति के मालिक

एलन मस्क की कुल संपत्ति की बात करें तो यह 187 बिलियन डॉलर है। इस साल की शुरुआत में मस्क की कुल संपत्ति 137 बिलियन डॉलर थी। सितंबर 2021 से मस्क दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उनसे पहले अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति थे। इसी साल की शुरुआत में यह रिपोर्ट भी सामने आई थी कि एलन मस्क दुनिया के पहले व्यक्ति बन गए हैं जिन्होंने इतिहास में सबसे अधिक पैसा गंवाया है, उनका नाम गिनीज बुक में भी दर्ज हुआ था।

सबसे अधिक पैसा गंवाने का रिकॉर्ड

सबसे अधिक पैसा गंवाने का रिकॉर्ड

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर से बयान जारी करके इस बात की पुष्टि की गई थी कि इतिहास में सबसे अधिक पैसा गंवाने का रिकॉर्ड मस्क के नाम हो गया है। इससे पहले जापान के टेक निवेशक मासायोशी सन दुनिया के सबसे अधिक पैसा गंवाने वाले व्यक्ति थे। उन्होंने 56 बिलियन डॉलर गंवाए थे। वहीं मस्क की कुल संपत्ति लगभग 58.6 बिलियन घट गई थी, जिसके बाद उन्होंने सन को इस मामले में पीछे छोड़ दिया था। जापान के मस्क ने 2000 में सर्वाधिक 56 बिलियन डॉलर गंवाए थे।

शुरुआती दौर में किया था निवेश

शुरुआती दौर में किया था निवेश

एलन मस्क की संपत्ति का बड़ा हिस्सा टेस्ला के शेयर से आता है। मस्क ने शुरुआती दौर में इस कंपनी में निवेश किया था और सबसे लंबे समय से वह इसमे निवेशक हैं। इस कंपनी की शुरुआत जुलाई 2002 में मार्टिन एबरहार्ड और मार्क टारपेनिंग ने किया था। 2004 में मस्क कंपनी के सबसे बड़े शेयर धारक बन गए थे, उन्होंने कंपनी में 6.5 मिलियन डॉलर का निवेश किया था और वह कंपनी में सीईओ बन गए थे, कंपनी को नई दिशा देने में उनकी बड़ी भूमिका है।

टेस्ला के शेयर को बेचा था

टेस्ला के शेयर को बेचा था

एलन मस्क ने टेस्ला के शेयर का एक बड़ा हिस्सा ट्विटर को खरीदने के लिए बेचा था। उन्होंने पिछले साल टेस्ला के कई शेयर बेच दिए थे। उन्होंने 15.4 बिलियन डॉलर के शेयर को पिछले साल अप्रैल और अगस्त माह में बेचा था। उस वक्त उन्होंने कहा था कि आने वाले दिनों में भी वह और शेयर बेच सकते हैं। नवंबर 2022 में मस्क ने 19.5 मिलियन शेयर और बेचे थे, जिसकी कीमत 4 बिलियन डॉलर थी। कुल 10.5 मिलियन शेयर को मस्क ने बेचा था। मस्क की बिकवाली की वजह से टेस्ला के शेयर में सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली। जिसके बाद कंपनी की ओर से सभी निवेशकों कोमेल करके कहा गया था कि शेयर के दाम गिरने से घबराएं नहीं।

 ट्विटर के लिए बेचे अरबों के शेयर

ट्विटर के लिए बेचे अरबों के शेयर

मस्क ने 44 बिलियन डॉलर में पिछले साल अक्टूबर माह में ट्विटर को खरीदा था। कंपनी की कमान संभालने के बाद मस्क ने कंपनी के सीईओ पराग अग्रवाल को बाहर कर दिया। इसके साथ ही उनके शीर्ष अधिकारियों को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया। मस्क के कमान संभालने के बाद ट्विटर के कई कर्मचारियों ने इस्तीफा दे दिया, कई को बाहर कर दिया गया। नवंबर 2022 में कंपनी की ओर से कहा गया कि अब किसी कर्मचारी को बाहर नहीं किया जाएगा। उसके बाद भी कंपनी से कई कर्मचारियों को बाहर किया गया है। मस्क के आने से पहले ट्विटर में कुल 7500 कर्मचारी थे, लेकिन अब कंपनी में तकरीबन 2300 कर्मचारी बचे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+