मोदी लहर में शेयर बाजार ने भी तोड़े रिकॉर्ड, सेंसेक्स-निफ्टी ऑल टाइम हाई, अडानी के शेयर बमबम

Share Market News: चार राज्यों के चुनाव परिणामों और भारतीय जनता पार्टी के राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बहुमत से जीतने का असर शेयर बाजार पर भी देखने को मिला है। मोदी लहर में भाजपा की हुई जीत से निवेशक भी गदगद हैं। शेयर मार्केट के प्री ओपन सेशन में ही जोरदार तेजी देखने का मिली। बाजार खुलने के साथ ही सेंसेक्स और निफ्टी ने नया रिकॉर्ड बनाया है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स अपना ऑल टाइम हाई 67927.23 रिकॉर्ड को तोड़कर 68,587.82 पर पहुंच गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 50 ने भी इतिहास रचा है।

Share Market News

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 954 अंक पर था। वहीं ने निफ्टी भी 334 अंकों की बढ़त लेकर ट्रेड कर रहा है। इन सब के बीच शुरुआती कारोबार में सबसे ज्यादा तेजी अडानी ग्रुप के शेयर में देखने को मिले।

शुरुआती कारोबार में अडानी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises Share) के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखी गई। जो 7.04 फीसदी या 166.30 रुपये से बढ़कर 2,529.00 पर पहुंच गए थे।

इसके अलावा निफ्टी पर अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी पोर्ट्स, एसबीआई , एनटीपीसी और एलएंडटी कंपनियों के शेयरों में जोरदार तेजी देखी गई।

बाजार खुलने के साथ ही 2194 शेयरों में तेजी देखने को मिली थी। वहीं 259 शेयर रेड साइन के साथ खुले थे। वहीं 119 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुए। बाजार खुलते ही 10 मिनट के भीतर Sensex 1000 अंकों से ज्यादा उछल गया था। Nifty भी 2.17 फीसदी उछलकर 45,784.80 के लेवल पर था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+