Bitcoin को लेकर एल सल्वाडोर का बड़ा कदम, 150 मिलियन डॉलर के फंड को मंजूरी
एल सल्वाडोर, 1 सितम्बर। बिटकॉइन को कानूनी निविदा के रूप में मंजूरी देने वाले एल सल्वाडोर ने अब डिडिटल टोकन को लेकर बड़ा कदम उठाया है। एल सल्वाडोर की कांग्रेस ने मंगलवार को 150 मिलियन डॉलर (लगभग 10.94) अरब रुपये के फंड को मंजूरी दी है। इस फंड के जरिए बिटकॉइन को अमेरिकी डॉलर में चेंज करने की सुविधा दी जाएगी।

एल सल्वाडोर की कांग्रेस में इस फंड को स्थापित करने के पक्ष में 64 मत पड़े जबकि विरोध में 14 सदस्यों ने वोट डाला। मध्य अमेरिका स्थित एल सल्वाडोर दुनिया का पहला देश है जिसने बिटकॉइन को एक कानूनी निविदा (लीगल टेंडर) के रूप में मंजूरी दी है। देश में 7 सितम्बर को आधिकारिक तौर पर बिटकॉइन को अपनाने की तैयारी है। इसके साथ ही एल सल्वाडोर बिटकॉइन को कानूनी निविदा के रूप में इस्तेमाल करने वाला दुनिया का पहला देश बन जाएगा।
नए फंड के लिए पैसा वित्त मंत्रालय के मौजूदा बजट से पुनर्निर्देशित किया जाएगा और एल सल्वाडोर के राज्य विकास बैंक (BANDESAL) से अनुदेशित किया जाएगा। एल सल्वाडोर की अपनी कोई अलग मुद्रा नहीं है और यहां पर अमेरिकी डॉलर को वैध मुद्रा का दर्जा प्राप्त है।
क्या कहा गया है बिल में ?
कांग्रेस में पारित बिल में कहा गया है कि "इस कानून का उद्देश्य निजी पहलों के पूर्वाग्रह के बिना राज्य द्वारा प्रदान किए जाने वाले विकल्पों का आर्थिक रूप से समर्थन करना है, जो उपयोगकर्ता को बिटकॉइन की अमेरिकी डॉलर में स्वचालित और तात्कालिक परिवर्तन को पूरा करने की अनुमति देता है।"
जून में बिटकॉइन को राष्ट्रीय मान्यता दिलाने वाली पहल की घोषणा करने वाले राष्ट्रपति नायब बुकेले ने अगस्त के दूसरे पखवाड़े में घोषणा की थी कि देश में 200 क्रिप्टो एटीएम लगाए जाएंगे जहां पर यूजर बिना कमीशन के बिटकॉइन के बदले बिना कमीशन के पैसे जमा और निकाल सकते हैं।
आज का क्रिप्टो रेट
एल सल्वाडोर के बड़े कदम के बावजूद क्रिप्टोकरेंसी बाजार सितम्बर के पहले दिन लाल रंग में खुला। वैश्विक क्रिप्टोकरेंसी मार्केट कैप 2.08 ट्रिलियन डॉलर रहा जो पिछले दिन के मुकाबले 2.02 प्रतिशत ऊपर रहा। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन बुधवार सुबह 46,862 डॉलर पर कारोबार कर रही थी। क्रिप्टो बाजार में बिटकॉइन का प्रभुत्व 42.29 प्रतिशत पर रहा।












Click it and Unblock the Notifications