जून 2018 में 8 उद्योग क्षेत्रों में कोर उत्पादन 6.7 फीसदी बढ़ा
नई दिल्ली। रिफाइनरी सीमेंट और कायला उत्पादन में वृद्धि होने के कारण मौजूदा वर्ष में जून के कोर उत्पादन में 6.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के आज यहां जारी आंकड़ों के अनुसार मौजूदा वित्त वर्ष की अप्रैल से जून तक की अवधि में कोर उत्पादन में 5.2 प्रतिशत की तेजी आई है।

जून 2018 के दौरान कोर उत्पादन में शामिल आठ उद्योग क्षेत्रों में से कायला, रिफाइनरी, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली के उत्पादन में तेजी आई है जबकि कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस का उत्पादन घटा है। आंकडों के अनुसार जून 2018 में कोयले का उत्पादन 11.5 प्रतिशत बढ़ा है। अप्रैल से जूल 2018 की अवधि में यह आंकड़ा 13.2 प्रतिशत रहा। इसी माह में रिफाइनरी के उत्पादन में 12 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। अप्रैल से जून तक आंकड़ा 6.6 प्रतिशत बढ़ा है।












Click it and Unblock the Notifications