Eid-E-Milad 2023: 27, 28 या 29 सितंबर को बैंक रहेंगे बंद? जानिए यहां
Eid-E-Milad 2023: पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिन का दिन यानी कि ईद-ए-मिलाद 27- 28 सितंबर को है, जिसकी वजह से देश के कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे इसलिए अगर आपको बैंक से संबंधित कोई काम करना है तो आज ही कर लें क्योंकि गुरुवार को छुट्टी होने की वजह से आपका काम अटक सकता है, हालांकि शुक्रवार को बैंक खुलेंगे और उसके बाद शनिवार-रविवार की छु्ट्टी पड़ेगी।

वैसे ईद-ए-मिलाद पर बैंक सारे राज्यों में बंद नहीं हैं, केवल कुछ राज्यों में बैंक बंद है लेकिन उनके बंद होने की तारीखें जरूर अलग-अलग हैं। दरअसल आरबीआई के हॉलीडे लिस्ट में लोकल हॉलीडे को भी वरीयता दी जाती है। लोकल बॉडी अपने क्षेत्र के हिसाब से ही बैंक की छुट्टियां रखते हैं ।
आइए जानते हैं कि ईद-ए-मिलाद पर कहां-कहां और कितने दिन बैंक बंद रहेंगे...
- 27 सितंबर 2023: जम्मू और केरल में बैंक बंद
- 28 सितंबर 2023: गुजरात, मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तनिलनाडु, उत्तराखंड, तेलंगाना, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, छत्तीसगढ़ और झारखंड
- 29 सितंबर 2023: सिक्किम
- 29 सितंबर 2023: जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद (इंद्रजात्रा पर्व)
खास बात ये है कि हालांकि बैंकों के बंद होने की वजह से ऑन लाइन सेवाओं ओर एटीएम के ट्रांजेक्शन सर्विस पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा, आप आराम से ATM से पैसे निकाल पाएंगे।
ईद-ए-मिलाद 2023
ईद-ए-मिलाद-उन-नबी इस्लामी पंचांग के तीसरे महीने रबी-उल-अव्वल के 12वें दिन मनाया जाता है, इस बार ये 27 सितंबर से शुरू हो रहा है और 28 सितंबर की शाम को खत्म होगा। ये पर्व खुशी और गम दोनों के लिए जाना जाता है। इसलिए शिया और सुन्नी दोनों इसे अलग तरह से सेलिब्रेट करते हैं।
मक्का शहर में 570 ईस्वी में हुआ था पैंगम्बर साहब का जन्म
आपको बता दें कि पैगंबर हजरत मुहम्मद का जन्म मक्का शहर में 570 ईस्वी में हुआ था। माना जाता है कि इस दिन पैगम्बर साहब दुनिया से विदा भी हुए थे। जिसके कारण सुन्नी लोग इस दिन शोक मनाते हैं क्योंकि वो इसे रूखसती का दिन मानते हैं तो वहीं शिया लोग इसे जश्न के रूप में मनाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications