Cooking Oil: खाने का तेल होगा और सस्ता, सरकार का आदेश- 15 रुपए तुरंत घटाएं तेल के दाम

Cooking Oil: खाने का तेल होगा और सस्ता, सरकार का आदेश- 15 रुपए तुरंत घटाएं तेल के दाम

नई दिल्ली। बढ़ती महंगाई के बीच सरकार ने राहत भरी खबर दी है। सरकार ने एडिबल ऑयल एसोसिएशन को खाने के तेल की कीमतों में 15 रुपए की कटौती करने का आदेश दिया है। सरकार ने एसोसिएशन को तत्काल प्रभाव से खाने के तेल के दाम में 15 रुपए घटाने का निर्देश दिया है। सरकार के आदेश के बाद अब उम्मीद की जा रही है कि खाने की तेल की कीमतों में तुरंत बड़ी कटौती होगी।

 Edible Price Cut Update: Cooking Oil to Become Cheaper as Centre Directs to Cut MRPs by Rs 15 per Litre

तेल की कीमतों में होगी कटौती

खाद्य तेलों की कीमतों को लेकर सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। केंद्र सरकार के निर्देश के बाद तेल निर्माताओं और वितरकों को तेल की कीमतों में जल्द कटौती करने का निर्देश दिया है। सरकार की फटकार के बाद अब तेल की कीमतों में तुरंट कटौती होगी। दरअसल सरकार ने पहले भी तेल कंपनियों को ये आदेश दिया है। अब भी कुछ कंपनियां हैं, जिन्होंने अपने प्रोडक्ट की कीमतेों में कमी नहीं की है। सरकार ने उन्हें फौरन तेल की कीमतों में कटौती करने का निर्देश दिया है।

कीमतों में आई गिरावट

दरअसल आयातित खाद्य तेलों की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में कटौती हुई है। 6 जुलाई को इस संबंध में महत्वपूर्ण बैठक हुई थी, जिसमें सरकार ने तेल कंपनियों को खाद्य तेलों की कीमत में कटौती करने और उपभोक्ताओं को इसका लाभ पहुंचाने का आदेश दिया था। तेल निर्माता कंपनियों ने वादा किया था कि वो एक हफ्ते के बीतर खाने के तेल की कीमतों में 10 रुपए प्रति लीटर तक की कटौती करेंगे, लेकिन कई कंपनियों ने ऐसा नहीं किया। सरकार ने इन कंपनियों को फटकार लगाते हुए तेल की कीमतों को तुरंत कम कर ग्राहकों को इसका लाभ पहुंचाने का निर्देश दिया है। इतना ही नहीं सरकार ने देशभर में एक ही ब्रांड के तेल की कीमतें एक समान रखने को भी कहा है। आपको बता दें कि भारत अपनी जरूरत के 60 फीसदी से ज्यादा खाद्य तेल का आयात करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+