Edible Oil: जल्द सस्ता मिलेगा खाने का तेल, अगले हफ्ते से दाम में होगी बड़ी गिरावट
Edible Oil: केंद्र सरकार के सख्त रुख के बाद जल्द ही तेल कंपनिया खाद्य तेल के दाम में कर सकती हैं कमी का ऐलान। मदर डेयरी ने तेल के दाम 15-20 रुपए प्रति लीटर घटाए।

Edible Oil: खाद्य तेलों के दाम पिछले दिनों आसमान में पहुंच गए थे। आयात बाधित होने की वजह से तेल की किल्लत देश में देखने को मिली थी। लेकिन अब जब पर्याप्त मात्रा में तेल का आयात हो रहा है और नई फसल भी बाजार में आ गई है, और अंतरराष्ट्रीय बाजार में खाद्य तेल के दाम कम हो गए हैं।
आम लोगों तक पहुंचे लाभ
उसके बाद भी ग्राहकों को उसका लाभ नहीं मिल रहा है। तेल की कीमतें कम नहीं हो रही हैं। लोगों को मजबूरन महंगा तेल खरीदना पड़ रहा है। ऐसे में सरकार ने तेल कंपनियों को कम तेल की कीमतों का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने के लिए कहा है।
भारत खाद्य तेल का बड़ा आयातक
भारत खाद्य तेलों का बड़ा आयातक देश है। भारत में वित्त वर्ष 2021-22 में नवंबर अक्टूर के बीच 1.57 लाख करोड़ रुपए का खाद्य तेल आयात किया गया था। भारत मलेशिया और इंडोनेशिया से पाम तेल, ब्राजील से सोयाबीन तेल की खरीद करता है।
सरकार की ओर से दिया गया निर्देश
देश के खाद्य तेल उद्योग से जुड़े दिग्गजों से मीटिंग के दौरान खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा ने कहा कि खाद्य तेलों के दाम में गिरावट का लाभ आम ग्राहकों तक पहुंचना चाहिए। सोल्वेंट एक्सट्रैक्शन असोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रतिनिधियों और वेजिटेबल ऑयल प्रोड्यूसर असोसिएशन के प्रतिनिधियों ने इस बैठक में हिस्सा लिया था।
सस्ते तेल का लाभ लोगों तक पहुंचे
बैठक में खाद्य तेलों के फुटकर दाम में कटौती पर चर्चा की गई। अधिकारियों की ओर से जो बयान जारी किया गया है उसमे कहा गया है कि ग्लोबल प्राइसेस कम हुए हैं, लिहाजा इसका लाभ आम ग्राहकों तक पहुंचना चाहिए।
मदर डेयरी ने कटौती का किया ऐलान
मदर डेयरी जोकि धारा ब्रांड से खाद्य तेल बेचती है, उसकी ओर से गुरुवार को कहा गया है कि उसने तेल के दाम में 15-20 रुपए प्रति लीटर कम कर दिया है। जल्द ही अगले हफ्ते तेल का नया स्टॉक बाजार में आएगा।
मौजूदा रेट
सरकार के आंकड़ों के अुसार गुरुवार को मुंगफली का तेल 189.13 रुपए प्रति लीटर, सरसो का तेल 150-84 रुपए प्रति लीटर, वनस्पति तेल 132य62 रुपए प्रति लीटर, सोयाबीन का तेल 138 रुपए प्रति लीटर, सनफ्लॉवर तेल 145.18 रुपए प्रति लीटर और पाम तेल 110.05 रुपए प्रति लीटर है।
अगले हफ्ते से सस्ता हो सकता है तेल
ऐसे में जिस तरह से मदर डेयरी की ओर से कहा गया है कि उसने तेल के दाम में 15-20 रुपए प्रति लीटर की कटौती की है उसके बाद अन्य तेल कंपनियां भी तेल के दाम में कमी का जल्द ही ऐलान कर सकती हैं। लिहाजा ग्राहकों को सस्ते तेल का लाभ अगले हफ्ते से मिल सकता है।












Click it and Unblock the Notifications