ED ने Xiaomi इंडिया के पूर्व एमडी मनु कुमार जैन को भेजा समन, पेश होने के लिए कहा
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी ) ने Xiaomi के पूर्व प्रबंध निदेशक मनु कुमार जैन को भारतीय विदेशी मुद्रा कानूनों के अनुरूप फर्म की व्यावसायिक प्रथाओं से जुड़ी एक जांच में पेश होने के लिए तलब किया है। जैन को बुधवार सुबह 11 बजे दिल्ली मुख्यालय में जांचकर्ताओं के सामने पेश होने को कहा गया है। समझा जाता है कि ईडी ने जैन को पहले समन जारी कर फर्म के खिलाफ जांच में शामिल होने के लिए कहा था।

सूत्रों ने कहा कि एजेंसी ने कुछ विशिष्ट इनपुट के आधार पर इस साल फरवरी में फर्म के खिलाफ एक जांच शुरू की है और चीन के श्याओमी कॉर्प के पूर्व भारत प्रमुख जैन को इस जांच से संबंधित विवरण साझा करने के लिए कहा गया है कि क्या भारतीय विदेशी मुद्रा कानूनों के साथ कंपनी की व्यावसायिक प्रथाओं के अनुरूप है।
सूत्रों ने कहा कि मनु कुमार जैन, वर्तमान में दुबई स्थित श्याओमी में ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट हैं। यहां बता दें कि ईडी ने चीनी स्मार्टफोन निर्माता शाओमी के भारतीय कार्यालय पर पिछले साल दिसंबर में कथित आयकर चोरी को लेकर एक अलग जांच में छापा मारा था।
शाओमी भारत के सबसे बड़े स्मार्टफोन विक्रेताओं में से एक है और यह फर्म कथित तौर पर 2021 में भारत में स्मार्टफोन बेचने में शीर्ष पर थी। ईडी की कार्रवाइयां चीनी स्मार्टफोन निर्माता की व्यापक जांच का संकेत देती हैं, जिनके भारत कार्यालय पर पिछले साल दिसंबर में कथित आयकर चोरी को लेकर एक अलग जांच में छापा मारा गया था। उस समय कुछ अन्य चीनी स्मार्टफोन मार्करों पर भी छापा मारा गया था।












Click it and Unblock the Notifications