बजट से पहले अरुण जेटली ने पेश किया इकोनॉमिक सर्वे
नई दिल्ली। सोमवार को पेश होने वाले बजट से पहले वित्त मंत्री अरुण जेटली ने संसद में इकोनॉमिक सर्वे पेश किया। इस सर्वे में वर्ष 2016-2017 के दौरान आर्थिक वृद्धि सात से 7.5 प्रतिशत तक रहने की संभावना जताई गई है।

वित्त मंत्री जेटली ने कहा है कि अगले कुछ वर्षों में जीडीपी आठ प्रतिशत तक पहुंच जाएगी।
वित्त मंत्रालय के चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर अरविंद सुब्रह्मयण्म की ओर से तैयार इस इकोनॉमिक सर्वे के मुताबिक विकास दर की संभावना आठ से 10 प्रतिशत तक जताई गई है।
देश के बजट से जुड़ीं 10 खास बातें
दुनिया भर में छाई मंदी का ध्यान रखकर तैयार किए गए इस इकोनॉमिक सर्वे के मुताबिक मंदी के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था के लिहाज से स्थिर और तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था के तौर पर मौजूद रहेगा।
सर्वे में महंगाई का भी जिक्र है और कहा गया है कि अगले वित्त वर्ष में महंगाई दर 4.5-5 प्रतिशत रहेगी। सर्वे के मुताबिक क्रूड ऑयल का भाव अगले वित्त वर्ष तक 35 डॉलर प्रति बैरल तक जाएगा।
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने पेश किया सबसे लंबा बजट
फिलहाल यह 45 डॉलर प्रति बैरल है। अरुण जेटली ने सर्वे पेश करते हुए सांतवें वेतन आयोग का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि सांतवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने से कीमतों में कोई फर्क नहीं आएगा और ना ही इनमें अस्थिरता आएगी।
अरुण जेटली ने कहा की अगले वित्त वर्ष के दौरान कर का दायरा बढ़ाया जाएगा। उन्होंने जानकारी दी कि 20 प्रतिशत से ज्यादा लोगों को करों के दायरे में लाया जाएगा। अभी देश की कुल 5.5 प्रतिशत आबाद ही कर अदा करती है।












Click it and Unblock the Notifications