बजट से ठीक पहले नए मुख्य आर्थिक सलाहकार की नियुक्ति, डॉ वी अनंत नागेश्वरन बने देश के नए CEA
बजट से ठीक पहले डॉ वी अनंत नागेश्वरन बने देश के नए CEA
ई दिल्ली, 28 जनवरी। बजट 2022 से ठीक पहले केंद सरकार ने नए मुख्य आर्थिक सलाहकार की नियुक्ति कर दी है। शुक्रवार को केंद्र सरकार ने डॉ वी अनंत नागेश्वरन को देश का नया मुख्य आर्थिक सलाहकार (CEA) नियुक्त कर दिया। वित्त मंत्रालय की ओर से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई और कहा गया कि डॉ वी अनंत नागेश्वरन को देश का नया मुख्य आर्थिक सलाहकार नियुक्त किया है और आज से ही उन्होंने अपना कार्यभार संभाल लिया है।
Recommended Video

आपको बता दें कि 1 फरवरी को केंद्र सरकार आम बजट 2022 पेश करेगी। बजट से ठीक पहले 31 जनवरी को इकोनॉमिक सर्वे पेश किया जाएगा। इस अहम कार्यों से ठीक पहले आज सरकार ने नए सीईओ की नियुक्ति कर दी है। आपको बता दें कि इससे पहले मुख्य आर्थिक सलाहकार रहे केवी सुब्रमण्यन का कार्यकाल दिसंबर में ही खत्म हो गया था, जिसके बाद से अब तक नए CEA की नियुक्ति नहीं हो पाई है। अब सरकार ने डॉ वी अनंत नागेश्वर को सीईए नियुक्त किया है।
आपको बता दें कि डॉ वी आनंत नागेश्वर ने 1985 में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजेमेंट (IIM), अहमदाबाद से एमबीए की पढ़ाई की है। बिजनेस और आर्थिक मामलों की उन्हें व्यापक जानकारी है। वो IFMR ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस के डीन रह चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में प्रधानमंत्री के इकोनॉमिक एडवायजरी काउंसिल में अहम रोल निभाया और इसके अलावा क्रेडिट सुइस एजी और जूलियस बेयर ग्रुप के एग्जिक्यूटिव के पद पर भी तैनात रह चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications