ये हैं माइक्रोसॉफ्ट के पहले 11 कर्मचारी, जानिए अब कहां हैं ये लोग
यह तस्वीर माइक्रोसॉफ्ट के उन 11 कर्मचारियों की है, जो सबसे पहले इस कंपनी में थे। क्या आपको पता है कि आज के समय में ये लोग क्या कर रहे हैं।
नई दिल्ली। कुछ तस्वीरें ऐसी होती हैं, जो काफी लोकप्रिय हो जाती हैं। कुछ ऐसी ही है ये तस्वीर, जो बिजनेस की दुनिया में काफी मायने रखती है।


1978 की है ये तस्वीर
यह तस्वीर माइक्रोसॉफ्ट के उन 11 कर्मचारियों की है, जो सबसे पहले इस कंपनी में थे। यह तस्वीर 1978 की है। क्या आपको पता है कि आज के समय में ये लोग क्या कर रहे हैं। अगर आप नहीं जानते तो आइए हम आपको बताते हैं कि आज के समय में माइक्रोसॉफ्ट के शुरुआती 11 कर्मचारी कहां-कहां हैं।
नोट- सभी तस्वीरें बिजनेस इनसाइडर से।

1- बिल गेट्स
बिल गेट्स का क्या हुआ, ये तो पूछना भी आज के समय में बेकार है। हर कोई जानता है कि बिल गेट्स दुनिया भर के अरबपतियों की लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। बिल गेट्स माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर हैं, जिन्होंने दुनिया की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी को इतनी ऊंचाइयों पर पहुंचाने में अपना बड़ा योगदान दिया है।

2- एंड्रिया लेविस
इस टीम में मौजूद एंड्रिया लेविस एक फिक्शन राइटर और फ्रीलांस जर्नलिस्ट बन गईं। वह माइक्रोसॉफ्ट की टेक्निकल राइटर थीं। माइक्रोसॉफ्ट के सॉफ्टवेयर का उल्लेख करते हुए आर्टिकल लिखती थीं। उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट 1983 में छोड़ा। सैटल के ह्यूगो हाउस के मालिकों में से एक एंड्रिया लेविस हैं।

3- मारिया वुड
मारिया वुड माइक्रोसॉफ्ट में एक बुक कीपर थीं। उन्होंने महज दो साल बाद कंपनी छोड़ दी। दरअसल, मारिया वुड माइक्रोसॉफ्ट में यौन शोषण का शिकार हुई थीं, जिसके लिए उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट पर केस भी कर दिया था। हालांकि, माइक्रोसॉफ्ट ने इस मामले पर मारिया वुड के साथ समझौता कर लिया था। उसके बाद, वह धीरे-धीरे पारिवारिक जिम्मेदारियों की वजह से दुनिया की नजरों से ओझल हो गईं।

4- पॉल एलेन
बिल गेट्स के बाद तस्वीर के लोगों में पॉल एलेन ऐसे शख्स हैं, जो काफी लोकप्रिय हुए। माइक्रोसॉफ्ट के दूसरे को फाउंडर थे पॉल एलेन। दुनिया भर के अरबपतियों की लिस्ट में भले ही उनका नाम ऊपर न हो, लेकिन उस लिस्ट में शामिल होना भी बड़ी बात है।
फोर्ब्स की अमीरों की लिस्ट में पॉल एलेन ने भी अपनी जगह बनाई है। वह पोर्टलैंड ट्रेलब्लैजर के मालिक हैं जो दुनिया का सबसे बड़ा यॉट है। उन्होंने अपने पैसे स्पोर्ट्स टीम और कई स्टार्टअप पर भी लगाए।

5- बॉब ओ'रियर
बॉब माइक्रोसॉफ्ट में सबसे अधिक उम्र वाले व्यक्ति थे। जब हमने पहली बार चांद पर कदम रखा था, उस वक्त वह नासा के मिशन कंट्रोल में थे। माइक्रोसॉफ्ट में बॉब मुख्य गणितज्ञ थे और डॉस (DOS) में उन्होंने बहुत ही शानदार काम किया। आईबीएम पीसी के साथ डॉस को जोड़ने के लिए भी उन्होंने काफी काम किए। 1983 में उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट छोड़ दिया और वापस अपने घर टैक्सस चले गए। वहां पर उन्होंने पशु पालन का काम शुरू किया।

6- बॉब ग्रीनबर्ग
बॉब ग्रीनबर्ग वह शख्स थे जिन्होंने फोटो पाने के लिए रेडिया कॉल-इन कॉन्टैस्ट जीता था। उन्होंने BASIC का नया वर्जन डेवलप करने में मदद करने के बाद 1981 में माइक्रोसॉफ्ट छोड़ दिया। इसके बाद वह अपने परिवार की कंपनी कोलिको में काम करने लगे, जहां पर उन्होंने कैबेज पैच किड डॉल्स बनाने का काम किया, जो काफी अच्छा चला। 2008 के आंकड़ों के अनुसार वह गोल्फ कोर्स सॉफ्टवेयर में काम कर रहे थे।

7- मार्क मैकडोनल्ड
मार्क मैकडोनल्ड माइक्रोसॉफ्ट के पहले वेतन पाने वाली कर्मचारी थे। जब माइक्रोसॉफ्ट कंपनी बड़ी होने लगी तो यह बात मार्क को पसंद नहीं आई और उन्होंने 1984 में यह कंपनी छोड़ दी। इसके बाद वह पॉल एलेन की एक कंपनी सीमेट्रिक्स में काम करने लगे। इसके बाद वह एक डिजाइन कंपनी सैटल में चले गए, जिसे बाद में माइक्रोसॉफ्ट ने अधिग्रहीत कर लिया। इसके बाद 2011 में उन्होंने दूसरी बार माइक्रोसॉफ्ट को छोड़ा और अब वह एक सॉफ्टवेयर स्टार्टअप थंडर के साथ काम कर रहे हैं।

8- गोर्डन लेटविन
बिल गेट्स के अलावा माइक्रोसॉफ्ट में सबसे अधिक दिनों तक रुकने वाले गोर्डन लेटविन ही थे। वह माइक्रोसॉफ्ट में एक प्रोग्रामर थे। जब वह काम करते-करते थक गए और अपने लिए कुछ समय निकालना चाहते थे, तो उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट छोड़ दिया। आपको बता दें जिस समय उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट छोड़ा, उस समय भी वह अरबपति थे। इस समय लेटविन अपनी पत्नी रोज के साथ विलबरफोर्स फाउंडेशन चैरिटी चलाते हैं।

9- स्टीव वुड
स्टीव वुड मारिया वुड के पति हैं, जिन्होंने कुछ खराब परिस्थितियों के चलते माइक्रोसॉफ्ट को छोड़ दिया था। स्टीव ने 1980 में कंपनी छोड़ी थी। इसके बाद उन्होंने पॉल एलेन के साथ उनकी कुछ कंपनियों में काम किया था। वह एक सीरियल एन्ट्राप्रेन्योर हैं और इस समय एक एयरनोट नाम की एक सॉफ्टवेयर कंसल्टिंग फर्म चलाते हैं।

10- बॉब वैलेस
बॉब ने कंपनी छोड़ने के बाद साइकेडेलिक ड्रग्स पर रिसर्च के लिए बहुत सारा पैसा और वक्त लगाया। उन्होंने एक सॉफ्टवेयर कंपनी क्विकसॉफ्ट की भी शुरुआत की। उनकी मृत्यु 2002 में न्युमोनिया की वजह से हुई।

11- जिम लेन
जिम लेन माइक्रोसॉफ्ट में एक प्रोजेक्ट मैनेजर थे, जिन्होंने 1985 में कंपनी छोड़ दी। उन्होंने अपनी खुद की सॉफ्टवेयर कंपनी खोलने के लिए माइक्रोसॉफ्ट को छोड़ा। माइक्रोसॉफ्ट में उन्होंने इंटेल के साथ पार्टनरशिप में अहम योगदान दिया।
नोट- सभी तस्वीरें बिजनेस इनसाइडर से

-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 April: LSG vs GT, लखनऊ-गुजरात में धुरंधरों की फौज, किसे मिलेगी जीत?












Click it and Unblock the Notifications