प्रस्तावित GST रेट हुआ लागू, तो जानिए क्या होगा सस्ता-महंगा

सबसे कम जीएसटी दर 6 फीसदी होगी, जबकि सबसे अधिक जीएसटी दर 26 फीसदी होगी। इसके अलावा दो अन्य स्टैंडर्ड दरें होंगी, जो 12 प्रतिशत और 18 प्रतिशत होंगी।

नई दिल्ली। मंगलवार को जीएसटी को लेकर एक 4 स्तरीय ढांचे का प्रस्ताव रखा गया है। इसमें सबसे कम जीएसटी दर 6 फीसदी होगी, जबकि सबसे अधिक जीएसटी दर 26 फीसदी होगी। इसके अलावा दो अन्य स्टैंडर्ड दरें होंगी, जो 12 प्रतिशत और 18 प्रतिशत होंगी।

GST

ये दरें अलग-अलग सामान के लिए अलग-अलग हैं। अगर ये दरें लागू हो जाती हैं तो कुछ चीजें पहली से सस्ती होंगी और कुछ महंगी। तो आइए जानते हैं ये दरें लागू होने के बाद क्या होगा सस्ता और क्या होगा महंगा।

6 फीसदी टैक्स स्लैब

वित्त मंत्री अरुण जेटली की अध्यक्षता में शुरू हुई बैठक में इस बात पर फैसला लिया गया है कि 29 चीजों पर 6 फीसदी का जीएसटी लगेगा, जिनमें 19 चीजों पर लगने वाला टैक्स पहले से अधिक होगा, जबकि बची हुई 10 चीजों पर टैक्स कम होगा।

चाय, कॉफी और चिकन होगा महंगा

मौजूदा समय में खाने के तेल, चने के प्रोडक्ट, अन्य दालों के प्रोडक्ट, चिकन, चाय और कॉफी पर 3 से 5 फीसदी तक टैक्स लगता है, जबकि जीएसटी की दरों के लागू हो जाने के बाद ये सभी चीजें महंगी हो जाएंगी। नई दरें लागू होने के बाद इन सभी चीजों पर 6 फीसदी का टैक्स लगेगा।

घी, मक्खन और टैक्सी होगी सस्ती

इस समय वनस्पति घी, मक्खन, घी, टैक्सी और ऑटो रिक्शॉ के किराए और कॉफी पाउडर पर 7 से 9 फीसदी टैक्स लगता है, लेकिन नई दरों के बाद इन पर महज 6 फीसदी जीएसटी लगेगा, जिससे ये पहले से सस्ते हो जाएंगे।

26 फीसदी टैक्स स्लैब

26 फीसदी के स्लैब में बैठक में लिए गए फैसले के अनुसार करीब 50 चीजें आती हैं। अगर ये नया स्लैब लागू होता है तो 26 फीसदी के स्लैब में अधिकतर चीजों पर लगने वाले टैक्स में कमी आएगी। हालांकि, कुछ चीजों पर 26 फीसदी टैक्स के बाद करीब 25 फीसदी सेस लगने की वजह से उनकी कीमत अधिक हो सकती है।

कोल्ड बेवरेज होंगे सस्ते

मौजूदा समय में बोतल वाले और कैन वाले बेवरेज पर करीब 38 फीसदी का टैक्स लगता है, लेकिन नई दर लागू होने के बाद यह टैक्स घटकर 26 फीसदी हो जाएगा, जिसकी वजह से ये सस्ते होंगे।

कार और बाइक होंगे सस्ते

कार और जीप पर इस समय 31 फीसदी टैक्स लगता है, जो जीएसटी की दर लागू होने के बाद 26 फीसदी लगेगा, जिससे इनकी कीमत में गिरावट आ सकती है। वहीं दूसरी ओर बाइक पर लगने वाले 28 फीसदी टैक्स की जगह भी 26 फीसदी टैक्स लगेगा, जिससे ये भी सस्ते होंगे। हालांकि, लग्जरी गाड़ियों पर सरकार अतिरिक्त 25 फीसदी का सेस लगाएगी, जिससे उनकी कीमतों में इजाफा होगा।

साबुन, तेल, शैम्पू, परफ्यूम जैसी चीजें होंगी सस्ती

इस समय कपड़े धोने के साबुन, सोडा, पाउडर, टॉयलेट का साबुन, हेयर ऑयल, शैम्पू, लोशन, परफ्यूम, टूथपेस्ट और टूथब्रश जैसी चीजों पर 29 फीसदी का टैक्स लगता है, लेकिन जीएसटी के बाद इन पर 26 फीसदी का टैक्स लगेगा, जिससे इनकी कीमतों में गिरावट आएगी और ये चीजें सस्ती होंगी।

26 फीसदी के स्लैब में क्या होगा महंगा?

26 फीसदी के स्लैब में यूं तो हर चीज पर जीएसटी की दर से टैक्स रेट घटेगा, लेकिन लग्जरी चीजों, तम्बाकू आदि पर अतिरिक्त 25 फीसदी सेस लगने की वजह से उनकी कीमत में इजाफा देखने को मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+