Diwali Muhurat Share: दिवाली मुहूर्त पर शेयर Buy या Sell? जानें फायदे-नुकसान के Tips व रिटर्न भविष्‍यवाणी

Diwali Muhurat Share Return: दिवाली मुहूर्त पर 1 नवंबर 2024 की शाम छह से सात बजे के बीच एक घंटे के विशेष सत्र में शेयर खरीदने की प्‍लानिंग करने वालों के लिए खुशखबरी है। भारतीय शेयर बाजार में अक्‍टूबर के पूरे महीने से जारी भारी गिरावट के बीच दिवाली मुहूर्त ट्रेडिंग पर खरीदे शेयरों से तगड़े रिटर्न की उम्‍मीद है।

NSE के विश्‍लेषण के अनुसार साल 2024 की दिवाली मुहूर्त ट्रेडिंग से 14 साल में तीसरा सबसे बड़ा रिटर्न मिलने का अनुमान है। पिछली बार दिवाली मुहूर्त ट्रेडिंग 12 नवंबर 2023 को हुई थी। तब Nifty 100 अंक बढ़त के साथ 19 हजार 525.55 पर बंद हुए थे।

य‍ह भी पढ़ें- Elcid Share: असली दिवाली तो इस शेयर ने मनवाई, 2 दिन में 3 रुपए से 2 लाख 48 हजार का हुआ, अगला Target क्‍या?

Diwali Muhurat Share Return

यह भी पढ़ें- Muhurt Trading: निवेश से पहले जानिए कैसा रहा है पिछले 15 वर्षों में मुहूर्त ट्रेडिंग का इतिहास

26 सितंबर 2024 को ऑल टाइम 26,277.35 तक पहुंच गया था, मगर इसके बाद लगातार गिरावट होती रही और Nifty 31 अक्‍टूबर 2024 को निफ्टी 24,205.35 तक आ गया। महीनेभर से लगातार फिसलने के बाद भी पिछली दिवाली से लेकर इस दिवाली मुहूर्त 2024 तक निवेशकों को 22.35 रिटर्न मिला है।

यह भी पढ़ें- Diwali Muhurt Trading: कब होगी मुहूर्त ट्रेडिंग, जानिए क्यों है खास, कब हुई शुरुआत

दैनिक भास्‍कर में छपी खबर के अनुसार दिवाली मुहूर्त सौदों के बंद भाव के आधार पर साल 2021 की दिवाली पर बाजार ने 14 साल का सबसे ज्‍यादा (40.2 प्रतिशत) रिटर्न दिया था। साल 2014 में दिवाली से दिवाली तक का रिटर्न 26 प्रतिशत रहा है। यह 14 साल में दूसरी सबसे फायदेमंद दिवाली ट्रेडिंग थी।

शेयर बाजार की चाल पर करीब से नजर रखने वालों का मानना है कि 14 साल में 10 बार दिवाली से दिवाली रिटर्न शानदार रहा है। सिर्फ 2011 की दिवाली का रिटर्न नकारात्‍मक रहा, जो -17.6 प्रतिशत था। साल 2024 में 14 साल में तीसरा सबसे बड़ा रिटर्न मिल सकता है।

दिवाली पर शेयर बाजार बंद रहता है, मगर शाम को एक घंटे के लिए दिवाली मुहूर्त के नाम खुलता है। साल 2024 में देशभर में दिवाली 31 अक्‍टूबर 2024 को मनाई गई है, मगर दिवाली मुुुुुहूर्त ट्रेडिंग 31 अक्‍टूबर की बजाय एक नवंबर 2024 की शाम को रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+