Elcid Share: असली दिवाली तो इस शेयर ने मनवाई, 2 दिन में 3 रुपए से 2 लाख 48 हजार का हुआ, अगला Target क्या?
Elcid Share Price History: दिवाली 2024 के मौके पर भारतीय शेयर बाजार में एल्सिड इन्वेस्टमेंट्स शेयर ने इतिहास रच दिया। 29 अक्टूबर को प्रति एल्सिड शेयर की कीमत 3 रुपए से बढ़कर 2,36,250 तक पहुंच गई। 31 अक्टूबर को भी एल्सिड शेयर में तूफानी तेजी जारी रही और मार्केट खुलते ही एल्सिड शेयर की प्राइज 2,48,062.50 रुपए तक पहुंच गई। एल्सिड शेयर का अगला टारगेट 5 लाख रुपए पार बताया जा रहा है
बता दें कि भारतीय स्टॉक में सबसे महंगा शेयर एमआरएफ का हुआ करता था, जिसकी कीमत 1,51,445.00 रुपए तक पहुंच गई थी और आज 31 अक्टूबर 2024 को MRF Share Price 1,21,967.50 रुपए है। इस लिहाज से एल्सिड ने एमआरएफ को पीछे छोड़ते हुए भारत का सबसे महंगा शेयर बन गया।

दरअसल, एल्सिड इन्वेस्टमेंट्स शेयर की कीमतों में तगड़ा उछाल एक विशेष कॉल नीलामी के बाद आया। एल्सिड शेयर अपनी बुक वैल्यू से काफी नीचे पर ट्रेड कर रहे थे। यूं समझिए कि कहीं पर एक प्लॉट है, जिसकी कीमत 50 हजार रुपए लगाई जा रही है, मगर प्लॉट अच्छी लोकेशन पर होने के कारण उसकी वास्तविक कीमत 5 करोड़ से कम नहीं हो। ऐसा ही एल्सिड शेयर के साथ हुआ।
एल्सिड शेयर पहले मात्र 3.5 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा था, जबकि इसका बुक वैल्यू 4 लाख रुपये प्रति शेयर से अधिक था। मुम्बई की यह गैर वित्तीय संस्था एल्सिड इन्वेस्टमेंट्स का एशियन पेंट्स समेत कंपनियों में हिस्सेदारी है। ब्याज और लाभांश से तगड़ा राजस्व प्राप्त करती है। इसलिए सेबी ने एल्सिड शेयर के लिए विशेष कॉल नीलामी रखवाई, जिसमें शेयर की कीमत दो लाख 36 हजार तक पहुंच गई।
भारत के सबसे महंगे शेयर (31 अक्टूबर 2024)
Elcid Share Price- 2,48,062.50 INR
एल्सिड इन्वेस्टमेंट लिमिटेड (elcid investments limited) भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) के साथ रजिस्टर्ड नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (एनबीएफसी) के रूप में कार्य करता है। कंपनी मुख्य रूप से शेयर, डिबेंचर और म्यूचुअल फंड सहित विभिन्न सिक्योरिटीज़ में इन्वेस्टमेंट होल्ड करने और मैनेज करने में संलग्न है।
Bosch Share Price-35,871.10 INR
बॉश लिमिटेड (Bosch Limited) एक भारत आधारित कंपनी, मोबिलिटी समाधान, औद्योगिक प्रौद्योगिकी, उपभोक्ता वस्तुओं और ऊर्जा और भवन प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न क्षेत्रों में प्रौद्योगिकी और सेवाएं प्रदान करती है।
Shree Cement Share Price-25,147.65 INR
श्री सीमेंट लिमिटेड (Shree Cement Ltd) एक भारतीय कंपनी है जो विभिन्न प्रकार के सीमेंट का उत्पादन करती है, जैसे साधारण पोर्टलैंड सीमेंट (OPC), पोर्टलैंड पोज़ोलाना सीमेंट (PPC) और पोर्टलैंड स्लैग सीमेंट (PSC)।
Abbott India LTD Share Price-28,456.05 INR
एबॉट इंडिया लिमिटेड (Abbott India Ltd) एक भारतीय कंपनी है जो फार्मास्युटिकल उद्योग में काम करती है। कंपनी नैदानिक, चिकित्सा उपकरण, पोषण और जेनेरिक दवाओं में विभिन्न उत्पादों की पेशकश करती है।
MRF Share Price-1,21,992.50 INR
एमआरएफ लिमिटेड (MRF Limited) एक भारत आधारित होल्डिंग कंपनी, टायर, ट्यूब, फ्लैप, ट्रेड रबड़ के निर्माण और बिक्री तथा रबड़ और रबड़ रसायनों के व्यापार में विशेषज्ञता रखती है।
Page Industries Ltd share price-42,999.95 INR
पेज इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Page Industries Ltd ) एक भारतीय कंपनी है जो उत्पादों के डिजाइन, विकास, निर्माण, बिक्री, विपणन, वितरण, खुदरा और ई-कॉमर्स में पूरी तरह से शामिल है।
Honeywell Automation Share-46,426.20 INR
हनीवेल ऑटोमेशन इंडिया लिमिटेड (Honeywell Automation India Ltd) एक भारतीय कंपनी है जो स्वचालन और नियंत्रण प्रणालियों में विशेषज्ञता रखती है। कंपनी तीन क्षेत्रों में संचालित होती है।
3m india ltd share price-35,397.85 INR
3M इंडिया लिमिटेड (3M India Ltd) एक प्रौद्योगिकी और विज्ञान केंद्रित कंपनी है, जिसमें विभिन्न खंड शामिल हैं जैसे सुरक्षा और औद्योगिक, परिवहन और इलेक्ट्रॉनिक्स, स्वास्थ्य सेवा और उपभोक्ता। सुरक्षा और औद्योगिक खंड में, वे विनाइल, पॉलिएस्टर, फॉयल और विशेष सामग्रियों से बने विभिन्न औद्योगिक टेप और एडहेसिव प्रदान करते हैं।
Yamuna Syndicate Share-46,999.00 INR
यमुना सिंडिकेट लिमिटेड (Yamuna Syndicate Ltd) एक भारतीय कंपनी है जो विभिन्न वस्तुओं के व्यापार में संलग्न है, जिसमें बैटरी, लुब्रिकेंट्स, पेट्रोल पंप उत्पाद, विद्युत सामान, कृषि उत्पाद और ऑटोमोटिव लुब्रिकेंट्स शामिल हैं।
Bombay Oxygen Share-30,000.00 INR
बॉम्बे ऑक्सीजन इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड (Bombay Oxygen Investments Ltd), जो कभी औद्योगिक गैसों का एक प्रमुख निर्माता था, अब एक गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) में बदल गया है।












Click it and Unblock the Notifications