16 हजार में करें 'दिव्य दक्षिण दर्शन यात्रा', IRCTC ने निकाला खास ऑफर, इन जगहों का कर सकेंगे दीदार

Divya Dakshin Darshan Yatra: आईआरसीटीसी ने तीर्थ यात्रियों के लिए खास ऑफर निकाला है। इसके तहत यात्री सिर्फ 16 हजार में दिव्य दक्षिण दर्शन यात्रा कर सकेंगे।

IRCTC: 16 हजार में करें दिव्य दक्षिण दर्शन यात्रा

Divya Dakshin Darshan Yatra: हिंदू धर्म में धार्मिक यात्रा पर जाना बेहद शुभ होता है। अधिकांश लोगों को इस यात्रा पर जाने की इच्छा होती है। बढ़ती महंगाई कई बार उम्मीदों पर पानी फेर जाती है। इस बीच आपके लिए आईआरसीटीसी ने एक धार्मिक टूर पैकेज लाया है। जिसकी मदद से आप आसानी और किफायती रेटों पर धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।

आईआरसीटीसी ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा कि कि मात्र 15 हजार 900 रुपये में आप 'दिव्य दक्षिण दर्शन यात्रा' कर सकते हैं। आईआरसीटीसी के मुताबिक श्रद्धालु रामेश्वरम, त्रिरुपति, कन्याकुमारी, मदुरै के दर्शन कर सकते हैं। 23 जून से यह यात्रा शुरू होगी, जो 30 जू तक चलेगी। यह दिव्य यात्रा कुल 8 दिन और सात रातों तक चलेगी।

इस यात्रा के तहत श्रद्धालु दक्षिण भारत के मुख्य तीर्थ स्थानों के दर्शन कर सकेंगे। साथ ही प्रमुख मंदिरों की भी यात्रा कर सकेंगे। इस यात्रा का नाम ही दिव्य दक्षिण दर्शन यात्रा है। यह यात्रा भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से कराई जाएगी। आईआरसीटीसी ने इसके लिए दो रेट तय किए हैं।

Recommended Video

    Indian Railway: IRCTC देने वाला है यात्रियों को तोहफा, आवाज से करें Ticket Book | वनइंडिया हिंदी

    स्लीपर क्लास के लिए प्रत्येक यात्री को 15 हजार 900 रुपये देने होंगे। वहीं थर्ड एसी के लिए प्रत्येक यात्री को 27 हजार 500 रुपये भुगतान करना होगा। इसमें यात्रियों को रहना, खाना-पीना सब मुफ्त रहेगा। घूमने के लिए बस भी फ्री रहेगी। बता दें कि ट्रेन गुजरात के साबरमती से चलेगी।

    यात्रा की तिथि- 23 जून 2023
    यात्रा समाप्ति की तिथि- 30 जून 2023
    टूर पैकेज का नाम- दिव्य दक्षिण दर्शन यात्रा
    दर्शन स्थान- तिरुपति, कन्याकुमारी, रामेश्वरम और मदुरै
    क्लास- एसी-स्लीपर

    यह भी पढ़ें- IRCTC Tour Package: 16 हजार में हरिद्वार, ऋषिकेश, अमृतसर और माता वैष्णो देवी का करें दर्शन, खाना-पीना मुफ्त

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+