Disney India अपनी प्रॉपर्टी बेचेगा, टीवी नेटवर्क अडानी, सन टीवी नेटवर्स से कर रहा बात, रिपोर्ट में बड़ा दावा
डिज्नी इंडिया को लेकर एक न्यूज रिपोर्ट में बड़ा दावा किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक भारत में संचालित अपनी यूनिट टीवी नेटवर्क बेंचना चाहता है। इससे पहले रॉयटर्स ने इस वर्ष जुलाई में एक रिपोर्ट में ऐसा ही दावा किया था। जिसमें कहा गया कि डिज्नी भारत डिजिटल और टीवी व्यवसाय को बेचने या फिर साझेदारी का विकल्प तलाश रहा है।
ताजा रिपोर्ट ब्लूमबर्ग न्यूज की है। जिसमें दावा किया गया है कि डिज्नी ने देश में अपने स्ट्रीमिंग और टेलीविजन कारोबार को बेचने के लिए भारतीय अरबपतियों गौतम अडानी और सन टीवी नेटवर्क के मालिक कलानिधि मारन के साथ-साथ निजी इक्विटी फर्मों के साथ भी बातचीत की है। रिपोर्ट में डिज्नी के कुछ नजदीकी सूत्रों के बयानों को शामिल किया गया है, जिन्होंने दावा कि है कि भारत में डिज्नी विभिन्न संभावनाएं तलाश रहा है। जिसके तहत टीवी नेटवर्क अपनी कुछ भारतीय परिचालन या यूनिट बेंच भी सकता है।

पिछले वित्तीय वर्ष में 41.5 मिलियन डालर का घाटा
डिज्नी भारत पिछले कुछ दिनों से घाटे में भी चल रहा है। लाइव स्ट्रीमिंग के मामले में डिज्नी एक बड़ा नेटवर्क है। इसके बड़ी संख्या में सब्सक्राइबर्स हैं। लेकिन पिछले वित्तीय वर्ष 2022-23 में डिज्नी भारत को कुल 390 मिलियन डालर का राजस्व मिला था। कंपनी की लागत घटाने पर टीवी नेटवर्क को 41.5 मिलियन डालर का नुकसान हुआ था।
अगर डिज्नी इंडिया की अडानी के साथ डील पक्की होती है तो रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाद इंटरटेनमेंट जगत में एंट्री करने वाली ये दूसरी बड़ी कंपनी होगी। ब्लूमबर्ग न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों ने निजी इक्विटी फंडों की रुचि का भी अनुमान लगाया है। इसके पीछे की वजह ये है कि डिज्नी भारत को कुछ दिनों से एक नए विकल्प तलाश रही है। कंपनी अपनी भारत में स्थापित यूनिट के शेयर बेंचना चाहती है। रिपोर्ट के मुताबिक डिज्नी अपने जिन संपत्तियों को बेचेगी उनमें स्पोर्ट, लोकल स्ट्रीमिंग सर्विस, डिज्नी हॉटस्टार समेत कई अन्य यूनिट शामिल होंगी।












Click it and Unblock the Notifications